Redmi Note 9 Pro खरीदने का एक और मौका आज, जानें कीमत और ऑफर्स

Redmi Note 9 Pro स्मार्टफोन दो स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है। एक 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट है, जिसकी भारत में कीमत 13,999 रुपये है। वहीं, दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज में आता है, जिसकी कीमत 16,999 रुपये है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 18 अगस्त 2020 10:31 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 9 Pro स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर से है लैस
  • रेडमी नोट 9 प्रो में मिलेंगे दो रैम व स्टोरेज ऑप्शन
  • रेडमी नोट 9 प्रो में मौजूद है चार रियर कैमरे

Redmi Note 9 Pro की बैटरी 5,020 एमएएच की है

Redmi Note 9 Pro की सेल आज एक बार फिर से भारत में शुरू होने वाली है। रेडमी नोट 9 प्रो स्मार्टफोन जब से लॉन्च हुआ है, तब से इसे फ्लैश सेल के माध्यम से बेचा जा रहा है। इसकी वजह है कोरोना वायरस महामारी के कारण प्रोडक्शन और सप्लाई में आई देरी। प्रमुख स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो रेडमी नोट 9 प्रो स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर, 48 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 5,020 एमएएच जैसी दमदार बैटरी से लैस है। डिवाइस की सेल आज Amazon.in और Mi.com पर आयोजित की जाएगी, जिसकी शुरुआत दोपहर 12 बजे से होगी।
 

Redmi Note 9 Pro price in India, sale offers

रेडमी नोट 9 प्रो स्मार्टफोन दो स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है। एक 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट है, जिसकी भारत में कीमत 13,999 रुपये है। वहीं, दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज में आता है, जिसकी कीमत 16,999 रुपये है। कलर्स की बात करें, तो इसमें आपको ऑरोरा ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट, और इंटरस्टेलर ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।  
Advertisement

Redmi Note 9 Pro की सेल आज दोपहर 12 बजे Amazon.in और Mi.com वेबसाइट पर आयोजित की जाएगी। सेल ऑफर्स की बात करें, तो इसमें Airtel डबल डेटा बेनेफिट्स 298 रुपये और 398 रुपये के अनलिमिटेड पैक के साथ शामिल है।
 
 

Redmi Note 9 Pro specifications, features

रेडमी नोट नोट 9 प्रो की डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन बहुत हद तक रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स से मेल खाते हैं। लेकिन कुछ अंतर भी हैं। डुअल-सिम Redmi Note 9 Pro एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और साथ में ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 618 जीपीयू इंटीग्रेटेड है।
Advertisement

रेडमी नोट 9 प्रो चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। इसमें 48 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL GM2 प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 120 डिग्री वाइड-एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। फोन में एआई से लैस 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।

Redmi फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है। इसके दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, NavIC, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। इस स्मार्टफोन में भी किनारे पर ही फिंगरप्रिेंट सेंसर है।
Advertisement

रेडमी नोट 9 प्रो की बैटरी 5,020 एमएएच की है और यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 165.7x76.6x8.8 मिलीमीटर है और वज़न 209 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent value for money
  • Powerful processor
  • Decent macro camera
  • Good battery life
  • Bad
  • Disappointing low-light photo quality
  • Heavy and bulky
  • Confusing product stratification
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  2. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  9. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  10. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.