Redmi Note 9 Pro की अगली सेल अब होगी इस दिन

Redmi Note 9 Pro की भारत में कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। नोट 9 प्रो के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है।

Redmi Note 9 Pro की अगली सेल अब होगी इस दिन

Redmi Note 9 Pro की भारत में कीमत 13,999 रुपये से शुुरू होती है

ख़ास बातें
  • Redmi Note 9 Pro में 48 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप शामिल है
  • होल-पंच डिस्प्ले और 5,020 एमएएच क्षमता की बैटरी है इस फोन की यूएसपी
  • Amazon India और Mi.com पर दोपहर 12 बजे शुरू होती है फोन की फ्लैश सेल
विज्ञापन
Redmi Note 9 Pro की अगली फ्लैश सेल अब 16 जून को होगी। स्मार्टफोन पिछले कुछ हफ्तों से फ्लैश सेल के जरिए उपलब्ध कराया जा रहा है। रेडमी नोट 9 प्रो की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है और यह अमेज़न और शाओमी के ऑनलाइन स्टोर के जरिए खरीद के लिए उपलब्ध होता है। स्मार्टफोन फ्लैश सेल सिस्टम के जरिए उपलब्ध होता है, इसलिए यह सेल कुछ मिनटों तक चलती है। Redmi Note 9 Pro को इस साल मार्च में लॉन्च किया गया था और स्मार्टफोन की मुख्य खासियतें क्वाड रियर कैमरा सेटअप, ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर और 5,020 एमएएच बैटरी है।
 

Redmi Note 9 Pro price in India

रेडमी नोट 9 प्रो (रिव्यू) की भारत में कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। नोट 9 प्रो के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। Redmi Note 9 Pro की अगली सेल अब 16 जून को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। ग्राहक स्मार्टफोन को Amazon India और Mi.com के जरिए खरीद सकेंगे। निश्चित तौर पर स्मार्टफोन को कुछ सेल ऑफर्स के साथ पेश किया जाएगा।
 

Redmi Note 9 Pro specifications, features

रेडमी नोट नोट 9 प्रो की डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन बहुत हद तक रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स से मेल खाते हैं। लेकिन कुछ अंतर भी हैं। डुअल-सिम Redmi Note 9 Pro एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और साथ में ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 618 जीपीयू इंटीग्रेटेड है।

रेडमी नोट 9 प्रो चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। इसमें 48 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL GM2 प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 120 डिग्री वाइड-एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। फोन में एआई से लैस 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।


Redmi फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है। इसके दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, NavIC, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। इस स्मार्टफोन में भी किनारे पर ही फिंगरप्रिेंट सेंसर है।

रेडमी नोट 9 प्रो की बैटरी 5,020 एमएएच की है और यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 165.7x76.6x8.8 मिलीमीटर है और वज़न 209 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent value for money
  • Powerful processor
  • Decent macro camera
  • Good battery life
  • कमियां
  • Disappointing low-light photo quality
  • Heavy and bulky
  • Confusing product stratification
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »