Redmi Note 9 Pro Max की फ्लैश सेल आज फिर से, जानें कीमत और ऑफर्स

Redmi Note 9 Pro Max फोन आपको तीन कलर ऑप्शन में मिलेगा, वो कलर हैं- ऑरोरा ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट और इंटरस्टेलियन ब्लैक। सेल में Airtel के 298 रुपये और 398 रुपये अनलिमिटेड पैक के साथ डबल डेटा ऑफर मिल रहा है।

Redmi Note 9 Pro Max की फ्लैश सेल आज फिर से, जानें कीमत और ऑफर्स

Redmi Note 9 Pro Max फोन की बैटरी 5,020 एमएएच की है

ख़ास बातें
  • Redmi Note 9 Pro Max की सेल दोपहर 12 बजे होगी शुरू
  • Amazon और Mi.com से खरीद सकते हैं रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स
  • फोन की कीमत में दो बार हो चुकी है बढ़ोतरी
विज्ञापन
Redmi Note 9 Pro Max की सेल आज एक बार फिर से आयोजित की जा रही है। यह स्मार्टफोन अब तक फ्लैश सेल के माध्यम से ही बेचा जा रहा है। कोरोना वायरस महामारी के कारण स्मार्टफोन प्रोडक्शन में काफी समस्याएं पैदा हुई थी, जिस वजह से स्टॉक में भी कमी आई है। रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स भारत में मार्च में लॉन्च किया गया था, लेकिन फोन की पहली सेल कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण रद्द हो गई। हालांकि, मई में फोन फ्लैश सेल के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध हुआ, तब से लेकर अब तक यह फोन कई बार फ्लैश सेल के जरिए बेचा जा चुका है। आपको बता दें, कुछ समय पहले GST दर बढ़ने की वजह से रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स की कीमत में भी इज़ाफा हुआ था
 
 

Redmi Note 9 Pro Max price in India, sale details

रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 16,999 रुपये है और इसका 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प 18,499 रुपये में बेचा जाएगा। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट 8 जीबी रैम + 128 जीबी की कीमत 19,999 रुपये ही है। जैसे कि हमने बताया कि Redmi Note 9 Pro Max की कीमत में दो बार इज़ाफा हो चुका है और अब लॉन्च के बाद से इस स्मार्टफोन की कीमत में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

सेल की बात करें, तो यह सभी मॉडल आप आज दोपहर 12 बजे Amazon और Mi.com से खरीद सकते हैं। वहीं, यह फोन आपको तीन कलर ऑप्शन में मिलेगा, वो कलर हैं- ऑरोरा ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट और इंटरस्टेलियन ब्लैक। सेल में Airtel के 298 रुपये और 398 रुपये अनलिमिटेड पैक के साथ डबल डेटा ऑफर मिल रहा है।
 

Redmi Note 9 Pro Max specifications, features

डुअल सिम रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में ट्रिपल कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। यह प्रोटेक्शन फोन के फ्रंट और रियर पैनल के साथ रियर कैमरों पर भी मौज़ूद है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी LPDDR4X RAM है।

Redmi Note 9 Pro Max के क्वाड रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 119 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। यहां पर 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। फोन में RAW फोटोग्राफी के लिए सपोर्ट है। इसके अलावा स्मार्टफोन 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आता है।

रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स 64 जीबी और 128 जीबी UFS 2.1 इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, इंफ्रारेड, NavIC, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन के किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। बैटरी 5,020 एमएएच की है और यह 30 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Powerful processor
  • Bundled fast charger
  • All-day battery life
  • Good cameras
  • कमियां
  • Big and bulky
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light video recording
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  2. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  3. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  4. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  5. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  6. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  7. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  8. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  9. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  10. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »