Redmi Note 9 Pro Max की सेल आज एक बार फिर, मिलेंगे ये ऑफर्स

रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स की भारतीय कीमत में हाल ही में 500 रुपये का इज़ाफा किया गया है, जिस कारण अब रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 16,999 रुपये है और इसका 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प अब 18,499 रुपये में बेचा जाएगा।

Redmi Note 9 Pro Max की सेल आज एक बार फिर, मिलेंगे ये ऑफर्स

Redmi Note 9 Pro Max स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर से लैस है

ख़ास बातें
  • Redmi Note 9 Pro Max में मौजूद है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • फोन की कीमत में हाल ही में हुआ है इज़ाफा
  • रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है
विज्ञापन
Redmi Note 9 Pro Max एक बार फिर सेल के जरिए भारत में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। यह सेल Amazon और Mi.com वेबसाइट पर आयोजित की जाएगी, जो कि आज दोपहर 12 बजे शुरू होगी। रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स तीन फिनिश में मिलेगा, वो हैं ऑरोरा ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट और इंटरस्टेलियन ब्लैक। प्रमुख स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इस फोन में आपको स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर और 8 जीबी रैम मिलेगा। इसके अलावा फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फोन की स्क्रीन की बात करें, तो यह 6.67 इंच फुल एचडी+, जिसमें सेल्फी के लिए वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच दिया गया है।
 

Redmi Note 9 Pro Max price in India, sale offers

रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स की भारतीय कीमत में हाल ही में 500 रुपये का इज़ाफा किया गया है, जिस कारण अब रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 16,999 रुपये है और इसका 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प अब 18,499 रुपये में बेचा जाएगा। हालांकि, इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी मॉडल की कीमत में वृद्धि नहीं हुई है और यह अभी भी 19,999 रुपये की कीमत में बेचा जाएगा। बता दें, Redmi Note 9 Pro Max की कीमत में यह दूसरी बार वृद्धि हुई है, जिसके बाद लॉन्च कीमत से अब यह फोन 2,000 रुपये महंगा हो गया है।

रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स की सेल आज दोपहर 12 बजे Amazon और Mi.com पर उपलब्ध होगी। सेल ऑफर्स की बात करें, तो इसमें Airtel के 298 रुपये और 398 रुपये अनलिमिटेड पैक के साथ डबल डेटा ऑफर मिल रहा है। जो ग्राहक अमेज़न के माध्यम से इस स्मार्टफोन को खरीदने की योजना बना रहे हैं, उन्हें स्टैंडर्ड ईएमआई विकल्प के साथ-साथ नो-कॉस्ट ईएमआई का भी विकल्प मिलेगा। प्राइम मेंबर्स को Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। वहीं, जैसे कि हमने बताया रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स तीन कलर ऑप्शन में मिलेगा, वो कलर हैं- ऑरोरा ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट और इंटरस्टेलियन ब्लैक।
 
 

Redmi Note 9 Pro Max specifications, features

डुअल सिम रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में ट्रिपल कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। यह प्रोटेक्शन फोन के फ्रंट और रियर पैनल के साथ रियर कैमरों पर भी मौज़ूद है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी LPDDR4X RAM है।

Redmi Note 9 Pro Max के क्वाड रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 119 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। यहां पर 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। फोन में RAW फोटोग्राफी के लिए सपोर्ट है। इसके अलावा स्मार्टफोन 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आता है।

रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स 64 जीबी और 128 जीबी UFS 2.1 इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, इंफ्रारेड, NavIC, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन के किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। बैटरी 5,020 एमएएच की है और यह 30 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Powerful processor
  • Bundled fast charger
  • All-day battery life
  • Good cameras
  • कमियां
  • Big and bulky
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light video recording
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »