Redmi Note 9 अब भारत में नए रंग में उपलब्ध, जानें क्या है दाम

Redmi Note 9 Shadow Black के 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन की कीमत Mi.com पर 10,999 रुपये के साथ लिस्ट है।

विज्ञापन
शायक मजूमदार, अपडेटेड: 6 नवंबर 2020 18:42 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 9 फोन तीन कलर ऑप्शन के साथ हुआ था भारत में लॉन्च
  • अगस्त पेश किया गया था फोन का चौथा स्कार्लेट रेट विकल्प
  • रेडमी नोट 9 फोन 5,020 एमएएच बैटरी से लैस है

कुल मिलाकर अब पांच कलर ऑप्शन में मिलेगा Redmi Note 9

Redmi Note 9 स्मार्टफोन को भारत में नया कलर ऑप्शन प्राप्त हुआ है, जो है शैडो ब्लैक। भारत में रेडमी नोट 9 जून महीने में लॉन्च किया गया था, शुरुआती रूप में फोन को तीन कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया था। वो थे- एक्वा ग्रीन, आर्कटिक व्हाइट और पैबल ग्रे। हालांकि, बाद में अगस्त महीने की Amazon Prime Day सेल से पहले फोन का चौथा कलर ऑप्शन स्कार्लेट रेड पेश किया  था। वहीं अब Xiaomi सब-ब्रांड फोन का पांचवा कलर ऑप्शन लाया गया है। रेडमी नोट 9 फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है।

Redmi Note 9 शैडो ब्लैक कलर पूरी तरह से नयया विकल्प नहीं है। इसी जैसा ओनिक्स ब्लैक कलर ऑप्शन ग्लोबल वेरिएंट के लिए अगस्त महीने में पेश किया गया था। यही शेड अब भारत में शैडो ब्लैक के रीब्रांड के रूप में पेश किया गया है।
Advertisement
 

Redmi Note 9 Shadow Black price in India

Redmi India ने ट्वीट करते हुए रेडमी नोट 9 के शैडो ब्लैक कलर ऑप्शन का ऐलान किया। इस कलर ऑप्शन की कीमत कंपनी की वेबसाइट पर लिमिटेड दिवाली ऑफर के तहत 11,499 रुपये है, जो कि इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम है। हालांकि, इसी कलर वेरिएंट के 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन की कीमत Mi.com पर 10,999 रुपये के साथ लिस्ट है।

वेबसाइट पर शैडो ब्लैक कलर ऑप्शन के 4 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 12,999 रुपये के साथ लिस्ट है। जबकि इसके 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये है।
Advertisement

कीमत पर स्पष्टता हासिल करने के लिए Gadgets 360 ने कंपनी के साथ संपर्क साधने की कोशिश की है, जैसे ही जवाब मिलेगा हम इस लेख के साथ आपको अपडेट करेंगे।
 

Redmi Note 9 Shadow Black specifications

डुअल-सिम रेडमी नोट 9 एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन में मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी और 6 जीबी रैम मौज़ूद हैं। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।
Advertisement

रेडमी नोट 9 सीरीज़ के बाकी फोन की तरह इसमें भी क्वाड कैमरा सेटअप है, जिसके वर्गाकार मॉड्यूल में जगह मिली है। यहां पर 48 मेगापिक्सल का  Samsung GM1 प्राइमरी सेंसर है, एफ/ 1.79 लेंस के साथ। यहां पर 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा भी दिया गया है, अल्ट्रा-वाइड-एंगल एफ/ 2.2 लेंस के साथ। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Redmi Note 9 में 5,020 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Xiaomi ने रिटेल बॉक्स में 22.5 वॉट फास्ट चार्जर दिया है। कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, एनएफसी, इंफ्रारेड ब्लास्टर, जीपीएस और ए-जीपीएस शामिल हैं। पिछले हिस्से पर दिया गया फिंगरप्रिंट सेंसर क्वाड कैमरा सेटअप के ठीक नीचे मौज़ूद है।
Advertisement
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Powerful processor
  • Decent daylight camera performance
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • Bloated UI and spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.