Redmi Note 9 जल्द भारत में दे सकता है दस्तक, सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर हुआ स्पॉट

मॉडल नंबर M2003J15SI के साथ Redmi Note 9 का भारतीय वेरिएंट वाई-फाई एलायंस वेबसाइट पर उजागर हुआ है, जो इसके जल्द ही भारत आगमन की ओर इशारा है।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 16 मई 2020 10:10 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 9 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच डिस्प्ले शामिल
  • ग्लोबल मार्केट में पहले ही लॉन्च हो चुका है स्मार्टफोन
  • 5,020mAh क्षमता की बैटरी के साथ जल्द ही भारत में भी दे सकता है दस्तक

Redmi Note 9 में 48 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है

Xiaomi ने 30 अप्रैल को एक ग्लोबल इवेंटस में Redmi Note 9 को लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन रेडमी नोट 9 सीरीज़ का सबसे नया सदस्य है। इससे पहले कंपनी इस सीरीज़ में Redmi Note 9 Pro, Redmi Note 9S और Redmi Note 9 Max को लॉन्च कर चुकी है। रेडमी नोट 9 को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने के बाद से अब तक कंपनी ने इसके भारत आगमन को लेकर किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की थी, लेकिन अब डिवाइस के भारतीय वेरिएंट को कथित तौर पर Wi-Fi Alliance की वेबसाइट पर देखा गया है, जो कहीं न कहीं यह इशारा करता है कि Redmi Note 9 जल्द ही भारत में अपना रास्ता बना सकता है।

रेडमी नोट 9 वाई-फाई एलायंस लिस्टिंग को मुकुल शर्मा उर्फ ​​@stufflistings द्वारा देखा गया था। टिपस्टर ने ट्वीट किया कि मॉडल नंबर M2003J15SI के साथ Redmi Note 9 का भारतीय वेरिएंट वाई-फाई एलायंस वेबसाइट पर उजागर हुआ है। फोन को यह सर्टिफिकेशन मिलने के बाद अब हम इसे जल्द ही भारत में भी देख सकते हैं। ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने की वजह से हम इसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी पहले से रखते हैं।
Advertisement
 
 

Redmi Note 9 price

रेडमी नोट 9 के 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज को ग्लोबल मार्केट में 199 डॉलर (लगभग 15,100 रुपये) में लॉन्च किया गया था। इसके 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज का दाम 249 डॉलर (करीब 18,900 रुपये) है। इसे फॉरेस्ट ग्रीन, पोलर व्हाइट, मिडनाइट ग्रे रंग में पेश किया गया है। भले ही इसकी भारतीय कीमत की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है, लेकिन रेडमी के लिए भारत में बजट और मिड-रेंज मार्केट बेहद महत्व रखती है। ऐसे में निश्चित तौर पर कंपनी इस फोन को आक्रामक कीमत में पेश कर सकती है।
 

Redmi Note 9 specifications

ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुए रेडमी नोट 9 की बात करें तो यह डुअल-सिम स्मार्टफोन Android 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है, जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन में MediaTek Helio G85 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है।

Redmi Note 9 में क्वाड कैमरा सेटअप है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का Samsung GM1 सेंसर से लैस है। इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है। रेडमी नोट 9 में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Advertisement


Redmi Note 9 में 5,020 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। अच्छी बात यह है कि कंपनी इसके ग्लोबल रिटेल बॉक्स में 22.5 वॉट फास्ट चार्जर देती है। इसका फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के पिछले हिस्से पर कैमरा मॉड्यूल के ठीक नीचे सेट है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Powerful processor
  • Decent daylight camera performance
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • Bloated UI and spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.