Redmi Note 8 के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के बारे में मिली जानकारी

चीनी सर्टिफिकेशन साइट टीना पर Redmi Note 8 को M1908C3JE मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। यहां पर 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज का ज़िक्र है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 3 जनवरी 2020 12:27 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने अपने रेडमी नोट 8 में चार रियर कैमरे दिए हैं
  • 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है Redmi Note 8 में
  • 4,000 एमएएच की बैटरी है रेडमी नोट 8 में

Redmi Note 8 की कीमत 9,999 रुपये से शुरू

Redmi Note 8 के 8 जीबी रैम वेरिएंट को चीनी सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर लिस्ट किया गया है। रेडमी नोट 8 को चीन में बीते साल अगस्त में लॉन्च किया गया था। करीब दो महीने बाद इसे भारत लाया गया। उस वक्त Xiaomi ने रेडमी नोट 8 के सिर्फ 4 जीबी और 6 जीबी रैम वेरिएंट को मार्केट में उतारा था। अहम खासियतों की बात करें तो रेडमी नोट 8 चार रियर कैमरों के साथ आता है। इसमें प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। यह वाटरड्रॉप नॉच, 128 जीबी तक स्टोरेज, माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट और 18 वॉट के फास्ट चार्जर के साथ आता है।

चीनी सर्टिफिकेशन साइट टीना पर Redmi Note 8 को M1908C3JE मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। यहां पर 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज का ज़िक्र है। इसका मतलब है कि Xiaomi जल्द ही मार्केट में रेडमी नोट 8 का 8 जीबी + 256 जीबी मॉडल भी उतार सकती है। फिलहाल, मार्केट में रेडमी नोट 8 का सबसे प्रीमियम वेरिएंट 6 जीबी रैम + 128 जीबी वेरिएंट वाला है। इसकी कीमत 12,999 रुपये है। यानी 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम इससे ज़्यादा होना तय है। लेकिन शाओमी की ओर से अभी तक इस वेरिेएंट को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। TENAA लिस्टिंग इतना तो साफ है कि यह वेरिएंट पहले चीन में आना चाहिए।
Advertisement

भारतीय मार्केट में शाओमी रेडमी नोट 8 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। इस फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 12,999 रुपये में बेचा जाता है। शाओमी ब्रांड का यह फोन नेपट्यून ब्लू, मूनलाइट व्हाइट, कॉसमिक पर्पल और स्पेस ब्लैक रंग में उपलब्ध है। अभी कुछ दिनों पहले ही इस फोन की ओपन सेल शुरू हुई थी।
 

Redmi Note 8 Specifications

डुअल-सिम रेडमी नोट 8 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। इसमें 6.39 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) स्क्रीन दी गई है। कंपनी ने इसी डिस्प्ले का इस्तेमाल रेडमी के20 में किया है। यह 90 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगा।
Advertisement

फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। इसमें वाटरड्रॉप नॉच है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक की है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड (512 जीबी तक) के लिए अलग स्लॉट है। Redmi Note 8 में 4,000 एमएएच की बैटरी है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और आईआर ब्लास्टर के साथ आता है।
कनेक्टिविटी फीचर्स में जीपीएस, ए-जीपीएस, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2 और वाई-फाई डायरेक्ट शामिल हैं। फोन का डाइमेंशन 158.3x75.3x8.35 मिलीमीटर है और वज़न 188 ग्राम। प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरेशन सेंसर, जायरोस्कोप, डिजिटल कंपास और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं।
Advertisement
 
Xiaomi ने अपने रेडमी नोट 8 में चार रियर कैमरे दिए हैं। यहां 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल शूटर और 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर होंगे। इसमें 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है। इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Full-HD+ screen
  • Bad
  • Not great for gaming
  • Camera quality and UI could be improved
  • Bloatware and spammy notifications in MIUI
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  2. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  4. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  5. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  6. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  7. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  8. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  9. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  10. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.