Redmi Note 8 को आज इन ऑफर्स के साथ खरीदने का मौका

Redmi Note 8 Sale: रेडमी नोट 8 सेल के लिए आज एक बार फिर उपलब्ध कराया जाएगा। जानें Xiaomi ब्रांड के इस स्मार्टफोन के साथ मिलने वाले ऑफर्स के बारे में।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 19 नवंबर 2019 11:07 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 8 में है 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज
  • शाओमी रेडमी नोट 8 में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है
  • Redmi Note 8 में मिलेगी 4000 एमएएच की बैटरी

Xiaomi Redmi Note 8 Sale: शाओमी रेडमी नोट 8 की सेल आज Amazon पर

Redmi Note 8 Sale: रेडमी नोट 8 सेल के लिए आज एक बार फिर उपलब्ध कराया जाएगा। Redmi फोन की बिक्री कंपनी की आधिकारिक साइट Mi.com और मी होम स्टोर के अलावा ई-कॉमर्स साइट Amazon पर होगी। याद करा दें कि Redmi Note 8 के साथ Xiaomi ने भारत में Redmi Note 8 Pro स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया था। अहम खासियतों की बात करें तो रेडमी नोट 8 के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे दिए गए हैं, साथ ही स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर मिलेगा। अगर आप भी Redmi Note 8 स्मार्टफोन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आइए अब आपको शाओमी रेडमी नोट 8 की भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी देते हैं।
 

Redmi Note 8 Price in India, सेल ऑफर्स

 शाओमी रेडमी नोट 8 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। इस फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 12,999 रुपये में बेचा जाएगा। जैसा कि हमने आपको बताया Redmi Note 8 बिक्री के लिए दोपहर 12 बजे अमेज़न, मी डॉट कॉम और मी होम स्टोर पर उपलब्ध होगा। Xiaomi ब्रांड का यह फोन नेपट्यून ब्लू, मूनलाइट व्हाइट, कॉसमिक पर्पल और स्पेस ब्लैक रंग में मिलेगा। शाओमी ने रेडमी नोट 8 के साथ रेडमी नोट 8 प्रो को भारतीय मार्केट में लॉन्च किया था।

यह भी पढ़ें-  Redmi Note 8 में कितना दम? पहली नज़र में...
 

Redmi Note 8 Sale: रेडमी नोट 8 के पिछले हिस्से में हैं चार रियर कैमरे

शाओमी रेडमी नोट 8 के साथ मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो HDFC Bank के डेबिट कार्ड पर 10 प्रतिशत कैशबैक (500 रुपये तक) मिलेगा। इसके अलावा एचएसबीसी कैशबैक कार्ड पर 5 प्रतिशत का इंस्टेंट कैशबैक है और ICICI Bank क्रेडिट ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 5 प्रतिशत डिस्काउंट (1,500 रुपये तक) मिलेगा। Airtel की ओर से 249 रुपये और 349 रुपये के रीचार्ज पर दोगुना डेटा का लाभ मिलेगा।
 

Redmi Note 8 Specifications

डुअल-सिम रेडमी नोट 8 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। इसमें 6.39 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) स्क्रीन दी गई है। कंपनी ने इसी डिस्प्ले का इस्तेमाल रेडमी के20 में किया है। यह 90 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगा। फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। इसमें वाटरड्रॉप नॉच है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक की है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड (512 जीबी तक) के लिए अलग स्लॉट है।

Xiaomi ने अपने रेडमी नोट 8 में चार रियर कैमरे दिए हैं। यहां 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल शूटर और 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर होंगे। इसमें 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है। इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है।

Redmi Note 8 में 4,000 एमएएच की बैटरी है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और आईआर ब्लास्टर के साथ आता है। कनेक्टिविटी फीचर्स में जीपीएस, ए-जीपीएस, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2 और वाई-फाई डायरेक्ट शामिल हैं। फोन का डाइमेंशन 158.3x75.3x8.35 मिलीमीटर है और वज़न 188 ग्राम। प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरेशन सेंसर, जायरोस्कोप, डिजिटल कंपास और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Full-HD+ screen
  • Bad
  • Not great for gaming
  • Camera quality and UI could be improved
  • Bloatware and spammy notifications in MIUI
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2,624 सस्ती कीमत में मिल रहा Nothing का 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, भारत में इस सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Jio बंद नहीं कर रहा ₹299 वाला प्लान! लेकिन यहां है एक बड़ा ट्विस्ट
  3. फोन-टैबलेट खरीदने वालों को झटका! दूसरी बार महंगे हुए Samsung के ये स्मार्टफोन, Xiaomi Pad 8 के भी बढ़े दाम
  4. Poco M8x 5G में मिलेगी 7,900mAh बैटरी, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  5. सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हैं तो सावधान! GPS के बिना भी AI खोज सकता है आपकी लोकेशन
  6. Infinix Hot 70 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, 6,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite लॉन्च से पहले आई नजर, जानें कीमत और फीचर्स तक
  8. अब दिवालिया एयरलाइन के डेटा से अपना AI ट्रेन करेगा Google, खर्च किए 95 करोड़ रुपये
  9. स्मार्टफोन खरीदने का सही समय कब? फेस्टिव सेल से पहले समझ लें कीमतों का नया खेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.