Redmi Note 8 Pro ने नए अवतार में मारी एंट्री, जानें क्या है खास

Redmi Note 8 Pro में मीडियाटेक हीलियो जी90टी चिपसेट से लैस है। रेडमी नोट 8 प्रो में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और यह 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 10 अगस्त 2020 18:36 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 8 Pro अब पांच रंगों में खरीद के लिए होगा उपलब्ध
  • रेडमी नोट 8 प्रो के कोरल ऑरेंज रंग को ग्लोबल मार्केट में किया गया है पेश
  • इस वेरिएंट की भारत में उपलब्धता के बार में फिलहाल नहीं दी गई जानकारी

Redmi Note 8 Pro के Coral Orange वेरिएंट को ग्लोबल मार्केट में उतारा गया

Redmi Note 8 Pro स्मार्टफोन को नया कोरल ऑरेंज कलर वेरिएंट लॉन्च कर दिया गया है। बता दें, रेडमी नोट 8 प्रो स्मार्टफोन लगभग एक साल पहले लॉन्च किया गया था, जिसके बाद आज इसका नया कलर वेरिएंट पेश किया गया है। हाल ही में कंपनी ने ट्वीट के माध्यम से इस नए स्पेशल एडिशन लॉन्च की जानकारी दी थी, और अब Xiaomi ने आखिरकार आज सोमवार को अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों के लिए इसे ट्विटर पर आधिकारिक रूप से पेश कर दिया है। अब Redmi Note 8 Pro स्मार्टफोन कुल पांच रंगों में खरीद के लिए उपलब्ध होगा, हालांकि यह सभी रंगों के विकल्प अलग-अलग बज़ारों पर निर्भर करेंगे। इन पांच रंगों में इलेक्ट्रिक ब्लू वेरिएंट भी शामिल है, जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था। कोरल ऑरेंज रंग असल में चीनी मार्केट में पेश किया गया है। इससे पहले कंपनी जनवरी में ट्विलाइट ऑरेंज विकल्प भी चीनी मार्केट में पेश कर चुकी है।
 
 

Redmi Note 8 Pro Coral Orange price

रेडमी नोट 8 प्रो कोरल ऑरेंज वेरिएंट की कीमत में संभवता कोई बदलाव नहीं किया गया है, यह स्पेशल कलर वेरिएंट भी आपको उसी कीमत में प्राप्त हो सकता है जितने में पहले उपलब्ध था। कंपनी के ट्वीट में कीमत का जिक्र नहीं किया गया है। याद दिला दें, कंपनी ने Redmi Note 8 Pro स्मार्टफोन को भारत में पिछले साल अक्टूबर में 14,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था, जो कि इसके 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत थी। वहीं, फोन के 6 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी मॉडल की कीमत क्रमश: 15,999 रुपये और 17,999 रुपये थी। हालांकि, भारत में स्मार्टफोन पर लगने वाले GST दर के बढ़ते ही स्मार्टफोन की कीमतों में इज़ाफा हो गया, जिसके बाद 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 15,999 रुपये हो गई। वहीं 6 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी मॉडल की कीमत क्रमश: 16,999 और 18,999 रुपये हो गई।

फिलहाल, यह साफ नहीं है कि फोन का यह नया कोरल ऑरेंज वेरिएंट भारतीय मार्केट में लेकर आया जाएगा या नहीं।
 

Redmi Note 8 Pro specifications

डुअल-सिम रेडमी नोट 8 प्रो को एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 के साथ लॉन्च किया गया था, लेकिन अब Xiaomi इसे MIUI 11 पर अपडेट कर दिया गया है। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। वाटरड्रॉप नॉच वाले इस फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। फोन में मीडियाटेक के नए गेमिंग प्रोसेसर हीलियो जी90टी का इस्तेमाल हुआ है।
Advertisement

साथ में 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं। रेडमी नोट 8 प्रो यूज़र्स के गेमिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने लिक्विड कूलिंग तकनीक को इस फोन का हिस्सा बनाया है। यह गेम टर्बो 2.0 मोड जैसे गेमिंग फीचर के साथ आता है। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक है। रेडमी नोट 8 प्रो की बैटरी 4,500 एमएएच की है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और आईआर ब्लास्टर इसका हिस्सा हैं। शाओमी का यह स्मार्टफोन आईपी52 सर्टिफाइड है।

रेडमी नोट 8 प्रो में चार रियर कैमरे हैं। यह कंपनी का पहला 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन है। इस सेंसर के साथ कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर दिए हैं। फोन में फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Versatile cameras
  • Premium build quality
  • HDR display
  • Bad
  • Gets warm under load
  • Sub-par low-light video performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी90टी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.