Redmi Note 8 Pro अब बिकेगा Flipkart पर भी, जानें कीमत

Redmi Note 8 Pro की कीमत 15,999 रुपये से शुरू होती है। इस कीमत में फोन का 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलता है। स्मार्टफोन को अब Mi.com और Amazon India के साथ Flipkart से भी खरीदा जा सकता है।

Redmi Note 8 Pro अब बिकेगा Flipkart पर भी, जानें कीमत

Redmi Note 8 Pro की भारत में कीमत 15,999 रुपये से शुरू होती है

ख़ास बातें
  • Redmi Note 8 Pro में शामिल है 64 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • MediaTek Helio G90T मिड-रेंज गेमिंग प्रोसेसर से लैस है यह फोन
  • पहले Amazon India और Mi.com पर बेचा जाता था रेडमी नोट 8 प्रो
विज्ञापन
Redmi Note 8 Pro मिड-रेंज सेगमेंट का एक लोकप्रिय स्मार्टफोन है। अभी तक स्मार्टफोन Mi.com के साथ आधिकारिक तौर पर Amazon India पर बेचा जा रहा था, लेकिन अब रेडमी नोट 8 प्रो को Flipkart के जरिए भी खरीदा जा सकता है। सभी प्लेटफार्मों में स्मार्टफोन के सभी वेरिएंट की कीमत समान होगी और हमने पाया कि फ्लिपकार्ट पर Redmi Note 8 Pro के सभी रैम और स्टोरेज वेरिएंट लिस्टेड थे। हालांकि, फिलहाल लॉकडाउन को देखते हुए फ्लिपकार्ट फोन को कुछ चुनिंदा क्षेत्रों पर डिलीवर कर रही है।

Xiaomi ने @RedmiIndia ट्विटर हैंडल के जरिए Redmi Note 8 Pro के फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होने की जानकारी दी। केवल रेडमी नोट 8 प्रो ही लोकप्रिय नहीं है, बल्कि शाओमी का दावा है कि रेडमी नोट 8 सीरीज़ ने ग्लोबल स्तर पर 3 करोड़ (30 मिलियन) से अधिक यूनिट्स बेची हैं। रेडमी नोट 8 सीरीज़ को अक्टूबर 2019 में लॉन्च किया गया था, जिसके एक महीने बाद भारत में इस सीरीज़ की एक लाख से अधिक यूनिट्स बेची गई थी। Redmi Note 8 ने हमारे रिव्यू में भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और हमारे स्मार्टफोन सुझाव में यह स्मार्टफोन अपनी जगह भी बनाता है।
 

Redmi Note 8 Pro Price in India, availability

रेडमी नोट 8 प्रो की कीमत 15,999 रुपये से शुरू होती है। इस कीमत में फोन का 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलता है। Redmi Note 8 Pro के 6 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी मॉडल की कीमत 16,999 रुपये और 18,999 रुपये है। स्मार्टफोन को अब Mi.com और Amazon India के साथ Flipkart से भी खरीदा जा सकता है।
 

Redmi Note 8 Pro specifications

डुअल-सिम रेडमी नोट 8 प्रो को एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 के साथ लॉन्च किया गया था, लेकिन अब Xiaomi इसे MIUI 11 पर अपडेट कर दिया गया है। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। वाटरड्रॉप नॉच वाले इस फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। फोन में मीडियाटेक के नए गेमिंग प्रोसेसर हीलियो जी90टी का इस्तेमाल हुआ है।

साथ में 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं। रेडमी नोट 8 प्रो यूज़र्स के गेमिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने लिक्विड कूलिंग तकनीक को इस फोन का हिस्सा बनाया है। यह गेम टर्बो 2.0 मोड जैसे गेमिंग फीचर के साथ आता है। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक है। रेडमी नोट 8 प्रो की बैटरी 4,500 एमएएच की है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और आईआर ब्लास्टर इसका हिस्सा हैं। शाओमी का यह स्मार्टफोन आईपी52 सर्टिफाइड है।


रेडमी नोट 8 प्रो में चार रियर कैमरे हैं। यह कंपनी का पहला 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन है। इस सेंसर के साथ कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर दिए हैं। फोन में फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great performance
  • Versatile cameras
  • Premium build quality
  • HDR display
  • कमियां
  • Gets warm under load
  • Sub-par low-light video performance
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी90टी
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  5. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  6. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  8. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  9. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  10. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »