Redmi Note 8 की कीमत बढ़ी, कोरोना वायरस है वजह

Redmi Note 8 बढ़ी हुई कीमत के साथ Mi.com और Amazon पर लिस्ट कर दिया गया है। हालांकि फिलहाल रेडमी नोट 8 अमेज़न पर आउट-ऑफ-स्टॉक दिखा रहा है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 13 फरवरी 2020 11:44 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 8 की कीमत में 500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है
  • फोन में यह बढ़ोतरी फिलहाल अस्थाई है
  • इस बढ़ोतरी के पीछे की वजह कोरोना वायरस से प्रभावित हुई सप्लाई चेन है

Redmi Note 8 की अब भारत में कीमत 10,499 रुपये से शुरू होती है

Xiaomi ने Redmi Note 8 की कीमत में बढ़ोतरी की है और इसके लिए कंपनी ने चीन में चल रहे कोरोना वायरस को जिम्मेदार ठहराया है। जी हां, शाओमी उन कंपनियों में शामिल हो गई है, जिनकी सप्लाई चेन कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते प्रभावित हुई है। Xiaomi ने घोषणा की है कि कंपनी भारत में रेडमी नोट 8 की कीमत को 500 रुपये बढ़ा रही है।

Xiaomi का कहना है कि कीमत में यह बढ़ोतरी फिलहाल अस्थाई है। कंपनी का कहना है कि कंपोनेंट की कीमत के स्थाई होने के बाद रेडमी नोट 8 को वापस पुरानी कीमत पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।

(पढ़े: Redmi Note 8 को MIUI 11 अपडेट मिलना शुरू)

बता दें कि Redmi Note 8 अभी अमेज़न पर स्टॉक से बाहर है, लेकिन कंपनी ने आश्वासन दिया है कि यह जल्द ही बिक्री के लिए वापस उपलब्ध हो जाएगा। कीमत में बढ़ोतरी केवल रेडमी नोट 8 के 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल पर की गई है। पहले यह फोन 9,999 रुपये कीमत में बेचा जा रहा था और अब इस वेरिएंट की कीमत 10,499 रुपये हो गई है।
Advertisement


बढ़ी हुई कीमत के साथ Redmi Note 8 स्मार्टफोन Mi.com और Amazon पर लिस्ट कर दिया गया है। हालांकि फिलहाल रेडमी नोट 8 अमेज़न पर आउट-ऑफ-स्टॉक दिखा रहा है। Xiaomi ने Gadgets 360 को बताया है कि फोन का स्टॉक जल्द ही वापस लाया जाएगा और यह फोन अमेज़न पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा। अमेज़न में रेडमी नोट 8 के प्रोडक्ट पेज के मुताबिक, फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बिक्री के लिए 18 फरवरी को उपलब्ध होगा।
Advertisement

फिलहाल कंपनी ने केवल रेडमी नोट 8 की सप्लाई चेन प्रभावित होने की जानकारी दी है। अन्य फोन  की सप्लाई चेन पर असर के लिए कंपनी ने फिलहाल किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है। Xiaomi का Redmi Note 8 Pro फिलहाल अपनी पुरानी कीमत में ही बेचा जा रहा है।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Full-HD+ screen
  • Bad
  • Not great for gaming
  • Camera quality and UI could be improved
  • Bloatware and spammy notifications in MIUI
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  2. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  5. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.