Redmi Note 7 Pro को भारत में MIUI 11 अपडेट मिलने की खबर

Xiaomi Redmi Note 7 Pro यूज़र्स ने अपने फोन को मिले मीयूआई 11 अपडेट के स्क्रीनशॉट साझा किए हैं। स्क्रीनशॉट में मौज़ूद चेंजलॉग बहुत ज़्यादा जानकारी नहीं देता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 28 अक्टूबर 2019 11:45 IST
ख़ास बातें
  • 48 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ आता है Redmi Note 7 Pro
  • Redmi Note 7 Pro एंड्रॉयड पाई पर आधारित MIUI 10 के साथ हुआ था लॉन्च
  • रेडमी नोट 7 प्रो सभी यूज़र को अभी यह अपडेट नहीं मिला है
भारत में Redmi Note 7 Pro यूज़र्स को MIUI 11 अपडेट मिलने की खबर है। गौर करने वाली बात है कि मीयूआई 11 ग्लोबल स्टेबल रॉम को भारत में रेडमी नोट 8 प्रो के लिए आयोजित लॉन्च इवेंट में पेश किया गया था। कंपनी ने रेडमी के20 को सबसे पहले यह अपडेट दिया था। अब कई रेडमी नोट 7 प्रो यूज़र्स ने मीयूआई फोरम पर अपडेट मिलने का दावा किया है। ज़्यादातर यूज़र्स सिस्टम अपडेट सेक्शन में नए अपडेट को नहीं देख पा रहे हैं। लेकिन कुछ यूज़र्स ने इस प्लेटफॉर्म पर स्क्रीनशॉट पोस्ट किए हैं।

Xiaomi Redmi Note 7 Pro यूज़र्स ने अपने फोन को मिले मीयूआई 11 अपडेट के स्क्रीनशॉट साझा किए हैं। स्क्रीनशॉट में मौज़ूद चेंजलॉग बहुत ज़्यादा जानकारी नहीं देता है। लेकिन Xiaomi ने मीयूआई 11 के साथ मिलने वाले अहम फीचर्स का खुलासा पहले ही कर दिया था। स्क्रीनशॉट के मुताबिक, मीयूआई 11 अपडेट 746 एमबी का है। यह अपने साथ फोन के लिए अक्टूबर का सिक्योरिटी पैच भी लेकर आता है। गौर करने वाली बात है कि इस संबंध में Xiaomi की ओर से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। इसलिए आधिकारिक डाउनलोड लिंक भी नहीं उपलब्ध हैं। हमने इस संबंध में शाओमी को संपर्क किया है। नई जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट किया जाएगा।
Advertisement

आप चाहें तो अपने रेडमी नोट 7 प्रो हैंडसेट में About Phone > System Update में जाकर नए अपडेट की जांच कर सकते हैं। अगर आपके लिए अपडेट आ गया है तो इसे इंस्टॉल करने के लिए मजबूत वाई-फाई कनेक्शन और फोन को चार्ज पर रखने की ज़रूरत पड़ेगी।
 

MIUI 11 Features

मीयूआई 11 को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यह ऑलवेज़-ऑन अनुभव प्रदान करेगा। अब मीयूआई 11 के साथ डायनामिक क्लॉक मिलेगी जो ऑलवेज़-ऑन, लॉक स्क्रीन पर प्लेस होगी। Xiaomi ने अपडेट में सिमिट्रिकल पैटर्न को लॉक स्क्रीन पर जोड़ने का भी विकल्प दिया है। Wallpaper Carousel फीचर को देने के लिए Xiaomi ने Glance के साथ अपनी साझेदारी को बढ़ा दिया है। कंपनी का दावा है कि इस नए फीचर को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यह यूज़र्स को पर्सनलाइज्ड लॉक स्क्रीन एक्सपीरियंस देगा। MIUI 11 के साथ मौजूदा फाइल मैनेजर ऐप को भी डॉक्यूमेंट व्यूअर के साथ अपग्रेड किया गया है। MIUI 11 के साथ कैल्क्यूलेटर ऐप को भी फ्लोटिंग इंटरफेस के साथ अपग्रेड किया गया है, जिससे कि यूज़र आसानी से कैल्क्युलेशन कर सकें। मीयूआई 11 क्विक रिप्लाई फीचर के साथ आ रहा है, इस फीचर की मदद से आप एक्टिव ऐप, वीडियो या स्क्रीन पर गेम को छोड़े बिना ही मैसेज या कॉल का आसानी से रिप्लाई कर सकेंगे। Xiaomi ने घोषणा की है कि नया मीयूआई 11 अपडेट नेचुरल साउंड इफेक्ट, वायरलेस प्रिंट, डुअल क्लॉक, मी शेयर जैसे फीचर्स के साथ आएगा।
Advertisement

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, रेडमी के20 को बीते हफ्ते ही मीयूआई 11 अपडेट मिलना शुरू हो गया था। 22 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर के बीच यह अपडेट Poco F1, Redmi K20, Redmi Y3, Redmi 7, Redmi Note 7, Redmi Note 7S और Redmi Note 7 Pro को मिलेगी। उम्मीद है कि जल्द ही इस बैच के सभी डिवाइस को यह अपडेट मिल जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi Note 7 Pro, Redmi Note 7 Pro Update, MIUI 11, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
  2. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  2. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
  3. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  4. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  5. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
  7. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो कलर के ऑप्शन 
  8. GTA 6 ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की सेल्स
  9. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
  10. Google ने AI से असली शहर को बना दिया गेम, सड़कों पर लगाएं रेस, यहां खेलें फ्री में
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.