Redmi Note 7 Pro की ओपन सेल 12 जुलाई तक

भारतीय मार्केट में Redmi Note 7 Pro के तीन वेरिएंट उपलब्ध कराए गए हैं। फोन की कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 जुलाई 2019 16:29 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी नोट 7 प्रो डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है
  • 48 मेगापिक्सल के कैमरे से लैस है Redmi Note 7 Pro
  • स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है रेडमी नोट 7 प्रो में

Redmi Note 7 Pro Open Sale फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर

Redmi Note 7 Pro खरीदने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। 48 मेगापिक्सल कैमरे वाला यह रेडमी स्मार्टफोन 12 जुलाई तक ओपन सेल में मिलेगा। सेल Flipkart और मी डॉट कॉम पर आयोजित होगी। शाओमी ने ओपन सेल का ऐलान रेडमी नोट 7 सीरीज़ के करीब 1.5 करोड़ हैंडसेट बिक जाने की खुशी में किया है। भारत में रेडमी नोट 7 प्रो को फरवरी महीने में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के बाद से ही यह फोन फ्लैश सेल में उपलब्ध रहा है। फोन दोनों ई-कॉमर्स साइट पर उपलब्ध है।

शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने ट्विटर पर रेडमी नोट 7 प्रो की ओपन सेल का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि ओपन सेल के ज़रिए कंपनी रेडमी नोट 7 सीरीज़ के 1.5 करोड़ से ज़्यादा हैंडसेट मार्केट में उपलब्ध कराए जाने की खुशी जाहिर कर रही है। रेडमी नोट 7 और रेडमी नोट 7 प्रो ने यह आंकड़ा मात्र 6 महीने में पार किया है। बताया गया है कि Redmi Note 7 Pro के सभी वेरिएंट फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर ओपन सेल में उपलब्ध होंगे। फोन को नेपट्यून ब्लू, स्पेस ब्लैक और नेब्यूला रेड (सिर्फ 6 जीबी) रंग में बेचा जाएगा। ओपन सेल 12 जुलाई तक चलेगी। संभवतः इसके बाद फोन फिर से फ्लैश सेल में उपलब्ध होगा।
Advertisement


Redmi Note 7 Pro Open Sale Offers, Price

रेडमी नोट 7 प्रो (रिव्यू) के तीन वेरिएंट उपलब्ध कराए हैं। 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,999 रुपये में बेचा जाएगा। ग्राहक रेडमी नोट 7 प्रो के 6 जीबी + 128 जीबी वर्ज़न की कीमत 16,999 रुपये है। रेडमी नोट 7 प्रो के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को भारत में 15,999 रुपये में बेचा जाएगा। रेडमी नोट 7 प्रो नेपट्यून ब्लू, नेब्यूला रेड और स्पेस ब्लैक रंग में मिलता है।
Advertisement

रेडमी नोट 7 प्रो के साथ मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो जियो कैशबैक ऑफर मिल रहा है, 198 रुपये या उससे अधिक के रीचार्ज पर डबल डेटा बेनिफिट मिलेगा। टेलीकॉम कंपनी Airtel की तरफ से 1,120 जीबी तक डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगा।
 

रेडमी नोट 7 प्रो स्पेसिफिकेशन

रेडमी नोट 7 प्रो में 6.3 इंच की फुल-एचडी+ स्क्रीन है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और वाटरड्रॉप नॉच के साथ। फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल हुआ है। स्मार्टफोन में 11एनएम प्रोसेस से बने क्वालकॉम ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम और स्टोरेज पर आधारित फोन के दो विकल्प हैं- 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं।
Advertisement

फोन एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह क्विक चार्ज 4.0 को सपोर्ट करेगी। इस फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर है। यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और डुअल सिम कनेक्टिविटी फीचर इस फोन का हिस्सा हैं। रेडमी नोट 7 प्रो 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और इंफ्रारेड के साथ आता है।
 
अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो रेडमी नोट 7 प्रो डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी डेप्थ सेंसर दिया गया है। फोन में एआई सीन डिटेक्शन, एआई पोर्ट्रेट मोड और नाइट मोड जैसे कैमरा फीचर हैं। इसके अलावा फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है। इस फोन के रियर कैमरे से यूज़र 4K वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Good cameras
  • Long battery life
  • Smooth performance
  • Bad
  • Heats up quickly
  • Bloatware and ads in MIUI
  • Shared slot for second SIM/ microSD card
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  4. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  5. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.