Xiaomi Redmi Note 4, Redmi 4 व Samsung Galaxy J2 सबसे ज़्यादा बिकने वाले हैंडसेटः रिपोर्ट

इस साल दूसरी तिमाही में भारत में शाओमी रेडमी नोट 4, शाओमी रेडमी 4 और सैमसंग गैलेक्सी जे2 सबसे ज़्यादा बिकने वाले टॉप तीन फोन रहे। यह जानकारी काउंटरप्वाइंट रिसर्च फर्म द्वारा जारी की गई रिपोर्ट से सामने आई है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 जुलाई 2017 19:04 IST
ख़ास बातें
  • जानकारी काउंटरप्वाइंट रिसर्च फर्म द्वारा जारी की गई रिपोर्ट से सामने आई
  • Oppo A37 और Samsung Galaxy J7 क्रमशः तीसरे व चौथे स्थान पर रहे
  • एलटीई स्मार्टफोन की संख्या पिछली तिमाही में 150 मिलियन से ज़्यादा हुई
इस साल दूसरी तिमाही में भारत में शाओमी रेडमी नोट 4, शाओमी रेडमी 4 और सैमसंग गैलेक्सी जे2 सबसे ज़्यादा बिकने वाले टॉप तीन फोन रहे। यह जानकारी काउंटरप्वाइंट रिसर्च फर्म द्वारा जारी की गई रिपोर्ट से सामने आई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि Oppo A37 और Samsung Galaxy J7 क्रमशः तीसरे व चौथे स्थान पर रहे। इसके अलावा रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत में एलटीई स्मार्टफोन की संख्या पिछली तिमाही में 150 मिलियन से ज़्यादा हो गई। 4जी स्मार्टफोन इस्तेमाल किए जाने के मामले में भारत अभी चीन और अमेरिका से पीछे है। अनुमान है कि अगले साल भारत, अमेरिका को पछाड़ देगा।

पिछली तिमाही में बेचे गए सभी स्मार्टफोन में से 7.2 प्रतिशत हिस्सा Xiaomi Redmi Note 4 का रहा। इसके बाद 4.5 फीसदी के साथ रेडमी 4 दूसरे स्थान पर है और 4.3 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ Samsung Galaxy J2 तीसरे स्थान पर। वहीं, ओप्पो ए37 और सैमसंग गैलेक्सी जे7 की हिस्सेदारी क्रमशः 3.5 और 3.3 प्रतिशत है। स्मार्टफोन ब्रांड की बात करें तो 24 प्रतिशत के साथ सैमसंग सबसे आगे है। इसके बाद नंबर आता है शाओमी का है जिसकी हिस्सेदारी 15.5 फीसदी है। वीवो (12.7 प्रतिशत) और ओप्पो (9.6 प्रतिशत) क्रमशः तीसरे व चौथे स्थान पर हैं। मोटोरोला के साथ लेनोवो 6.8 फीसदी हिस्सेदारी के साथ पांचवें स्थान पर काबिज होने में सफल रही।
Advertisement

भारतीय मार्केट में उपलब्ध कराए गए सभी स्मार्टफोन का 70 फीसदी इन  टॉप 5 स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों के पास है। वहीं, चीनी कंपनियों का 50 फीसदी से ज़्यादा पर कब्जा है। Xiaomi, Vivo, Oppo और Gionee सबसे तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। ऑफलाइन मार्केट और बंपर विज्ञापन की रणनीति इन कंपनियों के पक्ष में जा रही है।

15,000-20,000 रुपये वाले प्राइस सेगमेंट में इस तिमाही में भी सबसे ज़्यादा तेजी देखने को मिली। वहीं, 30,000 रुपये से ऊपर वाले मार्केट की स्थिति में कोई बदलाव नहीं है। प्रीमियम सेगमेंट में 55 फीसदी के साथ सैमसंग के पास सबसे बड़ा मार्केट शेयर है।
Advertisement

मज़ेदार बात यह है कि दूसरी तिमाही में भारत में कंपनियों द्वारा उपलब्ध कराए गए स्मार्टफोन में 96 प्रतिशत 4जी हैंडसेट थे। लेकिन भारत में अब भी आधे से ज़्यादा एक्टिव स्मार्टफोन 3जी क्षमता के साथ आते हैं।
Advertisement

फीचर फोन की बात करें तो सैमसंग (26.6 प्रतिशत), आईटेल (15.7 प्रतिशत), माइक्रोमैक्स (8.6 प्रतिशत), लावा (7.5 प्रतिशत) और इंटेक्स सबसे ज़्यादा बिक्री करने वाली कंपनियां हैं। काउंटरप्वाइंट का कहना है कि भारत में अब भी फीचर फोन की मांग कम नहीं हुई है। इसके अलावा रिलायंस जियो द्वारा नए 4जी वीओएलटीई जियो फोन को पेश किए जाने के बाद हम फीचर फोन से स्मार्टफोन के सफर को धीमा होता देख सकते हैं।

अगर पूरे मोबाइल फोन मार्केट पर गौर किया जाए तो सैमसंग, आईटेल और शाओमी तीन सबसे बड़ी कंपनियां हैं। इसके बाद माइक्रोमैक्स और वीवो अगले दो स्थान पर आते हैं।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi Note 4, Redmi 4, Samsung Galaxy J2, Oppo A37, Galaxy J7

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  3. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  5. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  6. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.