Redmi Note 15 Pro सीरीज कल होगी भारत में लॉन्च, तीन कलर्स के मिलेंगे ऑप्शन

Redmi Note 15 Pro 5G के लिए Silver Ash, Mirage Blue और Carbon Black कलर्स के विकल्प होंगे। यह स्मार्टफोन 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज के अलावा 8 GB + 256 GB के वेरिएंट में उपलब्ध होगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 जनवरी 2026 21:55 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज में Redmi Note 15 Pro 5G और Note 15 Pro+ 5G शामिल होंगे
  • ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर इन स्मार्टफोन्स की लिस्टिंग हुई है
  • ये स्मार्टफोन्स 4K पर वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकेंगे

इन स्मार्टफोन्स के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं

Photo Credit: Redmi

चाइनीज हैंडसेट मेकर Redmi की नई स्मार्टफोन सीरीज को कल (29 जनवरी) को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में Redmi Note 15 Pro 5G और Note 15 Pro+ 5G शामिल होंगे। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर इन स्मार्टफोन्स की लिस्टिंग हुई है। 

Redmi Note 15 Pro 5G के लिए Silver Ash, Mirage Blue और Carbon Black कलर्स के विकल्प होंगे। यह स्मार्टफोन 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज के अलावा 8 GB + 256 GB के वेरिएंट में उपलब्ध होगा। Redmi Note 15 Pro+ 5G को Mirage Blue, Coffee Mocha और Carbon Black कलर्स में खरीदा जा सकेगा। इस स्मार्टफोन के लिए 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के अलावा 12 GB + 256 GB और 12 GB + 512 GB के वेरिएंट्स होंगे। इन स्मार्टफोन्स के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। Redmi Note 15 Pro 5G और Note 15 Pro+ 5G की बिक्री 3 फरवरी से एमेजॉन के जरिए की जाएगी। 

Advertisement

एमेजॉन पर लिस्टिंग से इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस की भी जामकारी मिली है। आगामी स्मार्टफोन्स की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का 'MasterPixel' कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ होगा। ये स्मार्टफोन्स 4K पर वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकेंगे। इस सीरीज के बेस मॉडल में 6.83 इंच 1.5K Ultra QHD AMOLED डिस्प्ले 3,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन के साथ होगा। Redmi Note 15 Pro में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 Ultra दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन की 6,580 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 18 W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। 

Redmi Note 15 Pro+ 5G में बेस मॉडल के समान डिस्प्ले होगा। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए IceLoop Cooling सिस्टम होगा। Redmi Note 15 Pro+ 5G की 6,500 mAh की बैटरी 100 W HyperCharge वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। भारत में इस महीने की शुरुआत में Redmi Note 15 5G को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। Redmi Note 15 5G में 6.77 इंच कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 5,520 mAh की बैटरी है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  2. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  4. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  5. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  2. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  3. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  4. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  5. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  7. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  8. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  9. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
  10. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.