Redmi Note 15 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, मिल सकती है सैटेलाइट कनेक्टिविटी

Xiaomi की सब्सिडियरी Redmi की Note 15 Pro सीरीज के Redmi Note 15 Pro+ में क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 अगस्त 2025 17:15 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज में Redmi Note 15 Pro और Note 15 Pro+ शामिल हो सकते हैं
  • Redmi Note 15 Pro सीरीज को इस महीने लॉन्च किया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 3 हो सकता है

इस सीरीज के Note 15 Pro+ में क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi की Note 15 Pro सीरीज इस महीने लॉन्च की जाएगी। इसमें Redmi Note 15 Pro और Note 15 Pro+ शामिल हो सकते हैं। इस सीरीज के Redmi Note 15 Pro+ में 7,000 mAh की बैटरी के साथ सैटेलाइट कनेक्टिविटी के लिए सपोर्ट हो सकता है। 

चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में Redmi के जनरल मैनेजर, Wang Teng Thomas ने बताया है कि Redmi Note सीरीज की 100 से अधिक देशों में बिक्री की जा रही है। इस वर्ष की पहली छमाही में 175 डॉलर (लगभग 15,000 रुपये) से 499 डॉलर (44,000 रुपये) की प्राइस रेंज में चीन में इस सीरीज के स्मार्टफोन्स की सबसे अधिक बिक्री हुई है। इस पोस्ट के साथ दी गई इमेज के नीचे लिखा है कि Redmi Note 15 Pro सीरीज को इस महीने लॉन्च किया जाएगा। थॉमस ने कहा, "हमने मैटीरियल्स, क्वालिटी स्टैंडर्ड्स और सपोर्ट में नए इंडस्ट्री स्टैंडर्ड्स तय किए हैं।" 

Advertisement

Xiaomi की सब्सिडियरी Redmi की Note 15 Pro सीरीज के Redmi Note 15 Pro+ में क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 3 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी हो सकती है। Redmi Note 15 Pro+ में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। चीन की MIIT वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन की मॉडल नंबर 25104RADAC के साथ लिस्टिंग हुई है। इसमें Beidou के शॉर्ट मैसेज सैटेलाइट कम्युनिकेशन सिस्टम के लिए सपोर्ट होने का दावा किया गया है। अगर यह दावा सही होता है कि तो यह सैटेलाइट कनेक्टिविटी को सपोर्ट करने वाला Redmi का पहला स्मार्टफोन होगा। 

हाल ही में एक टिप्सटर ने बताया था कि Redmi की योजना 8,500 mAh से 9,000 mAh की रेंज में बैटरी कैपेसिटी वाला एक स्मार्टफोन लाने की है। इस स्मार्टफोन की बैटरी के लिए सिलिकॉन-कार्बन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा जिससे स्मार्टफोन की थिकनेस बढ़ाए बिना इसकी बैटरी की कैपेसिटी में बढ़ोतरी की जा सकती है।  इसके लिए एक प्रॉपराइटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। यह सिलिकॉन-कार्बन कंपोजिट के अपग्रेडेड वर्जन के साथ हो सकता है।  कंपनी की कोशिश बैटरी के चलने की अवधि पर असर डाले बिना इसकी कैपेसिटी बढ़ाने की है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  2. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  3. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  4. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  2. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  3. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  4. iPhone 17 Pro को 30km ऊपर ले जाकर हवाई जहाज से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड! वीडियो वायरल
  5. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  6. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  7. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  8. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
  9. Meta का नया AI एजेंट Muse लॉन्च, डिजिटल असिस्टेंट बनकर भेजेगा Email, करेगा ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
  10. आपके iPhone पर कब आएगा iOS 27? Apple ने बता दी अपडेट की रिलीज डेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.