Redmi Note 15 Pro 5G vs Vivo V60e vs Realme 15 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेहतर?

Xiaomi ने हाल ही में Redmi Note 15 Pro 5G लॉन्च किया है, जिसका मुकाबला Vivo V60e और Realme 15 Pro 5G से हो रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 फरवरी 2026 15:36 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 15 Pro 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा प्रोसेसर है।
  • Vivo V60e में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो प्रोसेसर दिया गया है।
  • Realme 15 Pro 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर है।

Redmi Note 15 Pro 5G vs Vivo V60e vs Realme 15 Pro 5G

Photo Credit: Redmi/Vivo/Realme

Xiaomi ने भारत में Redmi Note 15 Pro 5G लॉन्च किया है, जिसका मुकाबला Vivo V60e और Realme 15 Pro 5G से हो रहा है। Redmi Note 15 Pro 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा प्रोसेसर है। जबकि Vivo V60e में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो प्रोसेसर है। वहीं Realme 15 Pro 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है। आइए Redmi Note 15 Pro 5G, Vivo V60e और Realme 15 Pro 5G के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं। 

Redmi Note 15 Pro 5G vs Vivo V60e vs Realme 15 Pro 5G

कीमत और स्टोरेज
Redmi Note 15 Pro 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये और  8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है। Vivo V60e के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है। वहीं Realme 15 Pro 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है। 

डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन
Redmi Note 15 Pro 5G में 6.83 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2772x1280 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस है। जबकि Vivo V60e में 6.77 इंच की क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2392x1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं Realme 15 Pro 5G में 6.8 इंच की फुल HD+ 4D कर्व+ AMOLED डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 2800×1280 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 6500 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

प्रोसेसर
Redmi Note 15 Pro 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा प्रोसेसर से लैस है। जबकि Vivo V60e में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो प्रोसेसर है। वहीं Realme 15 Pro 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है।

ऑपरेटिंग सिस्टम
Redmi Note 15 Pro 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर चलता है। जबकि Vivo V60e एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड FuntouchOS 15 के साथ आता है। वहीं Realme 15 Pro 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर काम करता है। 

कैमरा सेटअप
Redmi Note 15 Pro 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं Vivo V60e के रियर में f/1.88 अपर्चर,OIS सपोर्ट और 30x जूम के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है। जबकि Realme 15 Pro 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस
Redmi Note 15 Pro 5G में वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी, IR ब्लास्टर और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है। जबकि Vivo V60e में 5जी, ब्लूटूथ 5.4, वाई-फाई, जीपीएस, एनएफसी, IR ब्लास्टर और टाइप सी 3.0 पोर्ट दिया गया है। वहीं Realme 15 Pro 5G में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, ड्यूल फ्रीक्वेंसी जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है।

बैटरी बैकअप
Redmi Note 15 Pro 5G में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,580mAh की बैटरी दी गई है। जबकि Vivo V60e में 6,500mAh की बैटरी है जो कि 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Realme 15 Pro 5G में 7000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright 120Hz AMOLED display
  • Decent build quality
  • Strong battery life
  • Good main camera output
  • Bad
  • Still runs Android 15 out of the box
  • Average performance
  • Not value for money
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.83 इंच

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6580 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड

रिज़ॉल्यूशन

1280x2772 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Good portrait photography
  • Impressive battery life
  • Bad
  • Insufficient outdoor brightness
  • Significant bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.77-inch

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7360 टर्बो

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6,500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2392 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs SA T20 Live Streaming: सुपर-8 में भारत बनाम साउथ अफ्रीका T20 मैच आज, ऐसे देखें फ्री!
  2. 7000mAh बैटरी के साथ 2026 के पावरफुल स्मार्टफोन! Realme 16 Pro, IQOO Neo 10, Motorola G67 Power समेत जानें लिस
  3. Airtel सबसे सस्ते में लाई डेली 4GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, FREE JioHotstar, 20 OTT ऐप, Apple Music वाला धांसू प्लान
  4. WhatsApp की प्राइवेसी पॉलिसी पर सुप्रीम कोर्ट में कल होगी सुनवाई, CCI ने लगाई है 214 करोड़ रुपये की पेनल्टी
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp की प्राइवेसी पॉलिसी पर सुप्रीम कोर्ट में कल होगी सुनवाई, CCI ने लगाई है 214 करोड़ रुपये की पेनल्टी
  2. Huawei Band 11, Band 11 Pro लॉन्च हुए 14 दिन बैटरी, AMOLED डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत
  3. Airtel सबसे सस्ते में लाई डेली 4GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, FREE JioHotstar, 20 OTT ऐप, Apple Music वाला धांसू प्लान!
  4. IND vs SA T20 Live Streaming: सुपर-8 में भारत बनाम साउथ अफ्रीका T20 मैच आज, ऐसे देखें फ्री!
  5. 7000mAh बैटरी के साथ 2026 के पावरफुल स्मार्टफोन! Realme 16 Pro, IQOO Neo 10, Motorola G67 Power समेत जानें लिस्ट
  6. WhatsApp का सबसे धांसू अपडेट! 'बर्थडे विश' के लिए नहीं पड़ेगा रातभर जागना, आ रहा शेड्यूल मैसेज फीचर
  7. घर को स्मार्ट बनाने 7 इंच बड़ी राउंड शेप टच स्क्रीन Waveshare ने की लॉन्च, जानें कीमत
  8. 27 हजार सस्ता मिल रहा Google का 64MP कैमरा वाला दमदार Pixel फोन!
  9. भारत में सेमीकंडक्टर्स की 25 प्रतिशत डिमांड पूरी करेगी HCL 
  10. iQOO 15R 5G की लीक हुई प्राइसिंग, अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.