Redmi Note 15 5G से लेकर Realme 16 Pro सीरीज तक, कल लॉन्च होंगे ये 3 बड़े स्मार्टफोन

साल 2026 शुरू हो गया है और अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो थोड़ा और इंतजार करने पर आपको कई नए विकल्प मिल सकते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 जनवरी 2026 15:13 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 15 5G में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।
  • Redmi Note 15 5G में 5,520mAh की बैटरी दी जाएगी।
  • Redmi Note 15 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Xiaomi Hyper OS 2 पर चलेगा।

Realme 16 Pro में 200MP कैमरा है।

Photo Credit: Realme

साल 2026 शुरू हो गया है और अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो थोड़ा और इंतजार करने पर आपको कई नए विकल्प मिल सकते हैं। भारतीय बाजार में जनवरी में कई स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं। वहीं Realme और Xiaomi जैसी चीनी कंपनियां 6 जनवरी को अपने लेटेस्ट मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली हैं, जिसमें शाओमी के Redmi Note 15 और Redmi Pad 2 Pro शामिल हैं और Realme के Realme 16 Pro सीरीज स्मार्टफोन शामिल है। आइए आगामी स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Redmi Note 15 5G

Xiaomi ने घोषणा की है कि वह 6 जनवरी को भारत में Redmi Note 15 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। इस स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इसमें 5,520mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP66 रेटिंग दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Xiaomi Hyper OS 2 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। Redmi Note 15 5G की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon से शुरू होगी। इसके अलावा Redmi Note 15 स्मार्टफोन के साथ Redmi Pad 2 Pro भी लॉन्च करेगी।

Realme 16 Pro, Realme 16 Pro+ 

Realme भारतीय बाजार में Realme 16 Pro सीरीज को 6 जनवरी को पेश करने वाला है, जिसमें Realme 16 Pro और Realme 16 Pro+ शामिल होंगे। Realme 16 Pro सीरीज में अर्बन वाइल्ड डिजाइन होगा। इन स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का कैमरा होगा और ये 4 कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। Realme ने अपने आगामी स्मार्टफोन के बारे में काफी कुछ खुलासा किया है, जिसमें कैमरा, डिजाइन, कलर वेरिएंट आदि शामिल हैं।

Realme ने 16 Pro सीरीज के लिए जाने-माने डिजाइनर नाओटो फुकासावा के साथ साझेदारी की है। इसमें बिल्कुल नया अर्बन वाइल्ड डिजाइन है, जो नेचुरल टेक्स्चर के साथ मॉडर्न एस्थेटिक है। इस सीरीज में पहली बार बायो बेस्ड ऑर्गेनिक सिलिकॉन मैटेरियल का उपयोग किया गया है। यह मास्टर गोल्ड, मास्टर ग्रे, कैमेलिया पिंक और ऑर्किड पर्पल समेत 4 कलर में उपलब्ध होगा।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Redmi Note 15 5G, Redmi Pad 2 Pro, Realme 16 Pro

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus N6 में हो सकता है MediaTek Dimensity 6 सीरीज का चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  3. Oppo Reno 16c जल्द होगा भारत में लॉन्च! 50MP कैमरा के साथ ऐसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  4. 31000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 50MP कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  5. 10,200mAh बैटरी, 120Hz LCD डिस्प्ले के साथ Lenovo Tab Plus Gen 2 टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. Tecno Pova 8 vs Realme 16T 5G vs OnePlus Nord CE 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  7. Oppo की मिड-रेंज सेगमेंट में नई एंट्री! Reno 15A आया 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  8. WhatsApp पर स्कैम से खुद का कैसे करें बचाव, ये टूल आएंगे काम
  9. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Honor Watch 6 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 35 दिन चलेगी बैटरी, ऐसे हैं दमदार फीचर्स
  11. Vivo X Fold 6 में मिलेगी 7,000mAh 'Blue Ocean' बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 16c जल्द होगा भारत में लॉन्च! 50MP कैमरा के साथ ऐसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  2. 31000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 50MP कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  3. Tecno Pova 8 vs Realme 16T 5G vs OnePlus Nord CE 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  4. 10,200mAh बैटरी, 120Hz LCD डिस्प्ले के साथ Lenovo Tab Plus Gen 2 टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  6. GTA 6 खरीदने की तैयारी कर लीजिए, Rockstar ने बताया कब होंगे प्री-ऑर्डर शुरू
  7. Vivo X Fold 6 में मिलेगी 7,000mAh 'Blue Ocean' बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. सोशल मीडिया कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, इस देश ने लगाया 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन....
  9. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Father's Day 2026: अपने पापा को दें ये 6 टेक गिफ्ट्स, रोजाना आएंगे काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.