Redmi Note 14 सीरीज जल्द देगी दस्तक Realme 12 सीरीज से होगी टक्कर

Realme 12 Pro के रियर कैमरा सेटअप में 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 32 मेगापिक्सल का सोनी IMX709 टेलीफोटो कैमरा मिलेगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2023 18:01 IST
ख़ास बातें
  • Realme 12 Pro और 12 Pro+ में Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट होने की उम्मीद है।
  • Realme 12 Pro में 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 32MP IMX709 टेलीफोटो कैमरा होगा।
  • Realme 12 Pro+ में 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 64 मेगापिक्सल कैमरा से लैस होगा।

Realme 11 Pro+ 5G में 200 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Photo Credit: Realme

Redmi ग्लोबल स्तर पर 4 जनवरी को Redmi Note 13 सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। भारत में भी उसी दिन Note 13 लाइनअप चीने के अलावा दस्तक देगी। इसके बाद अन्य मार्केट के लिए रिलीज का प्लान बनाया गया है। कंपनी ग्लोबल मार्केट में Note 13 सीरीज के लिए तैयारी कर रही है, वहीं एक चीनी टिपस्टर ने दावा किया है कि ब्रांड बाजार में Redmi Note 14 सीरीज की पेश करने की तैयारी कर रही है।


Realme 12 Pro बनाम Redmi Note 14 Pro:


हालिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि Realme ने 2024 की पहली तिमाही में Realme 12 सीरीज के स्मार्टफोन को पेश करने का प्लान बनाया है। Realme 12 लाइनअप में कई मॉडल शामिल होने की संभावना है। रिपोर्ट में Realme 12 Pro सीरीज के बारे में जानकारी प्रदान की गई है।

Realme 12 Pro और 12 Pro+ में Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट होने की उम्मीद है। अफवाहों के अनुसार, Realme 12 Pro के रियर कैमरा सेटअप में 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 32 मेगापिक्सल का सोनी IMX709 टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। दूसरी ओर Realme 12 Pro+ को 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 64 मेगापिक्सल ओमनीविजन OV64B पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा से लैस होगा।

एक चीनी लीकर के अनुसार, Realme 12 सीरीज में Pro लाइनअप की टक्कर Redmi Note 14 सीरीज से होगी। Redmi Note 13 सीरीज को सितंबर में चीन में पेश किया गया था। इसलिए कंपनी Redmi Note 14 लाइनअप को पेश करने से पहले 6 महीने का अंतर रखेगी। इससे पता चला है कि यह 2024 की पहली तिमाही में दस्तक दे सकता है। टिपस्टर ने दावा किया कि Note 14 सीरीज में कर्व्ड-एज डिस्प्ले, कुछ फ्लैगशिप लेवल के फीचर्स और Realme जैसी कीमत होगी।

Redmi Note 14 सीरीज के स्पेसिफिकेशन के बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। वहीं Realme का टारगेट लगभग 2,000 युआन (लगभग 23,259 रुपये) की कीमत पर 12 Pro सीरीज पेश करने का है। यह साफ है कि Redmi Note 14 Pro में टेलीफोटो कैमरा हो सकता है, जबकि Note 14 Pro+ में एक पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। Note 14 लाइनअप के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी जल्द ही होगी।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9200+

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme 12 Pro, Redmi Note 14 Pro, Redmi Smartphone

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo का बजट T5 Lite 44W 5G फोन 6500mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, कीमत ₹20 हजार से कम!
  2. Realme C100x भारत में लॉन्च: 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, कीमत ₹15 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Kia ने पेश की Syros EV, जानें रेंज, फीचर्स
  2. Apple Back to School Sale: भारत में स्टूडेंट्स, टीचर्स के लिए Apple की खास सेल, iPad, MacBook मॉडल्स पर भारी छूट!
  3. 2K रिकॉर्डिंग करने वाला Xiaomi Smart Camera C401 हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. Nubia के AI-पावर्ड NaviX Ultra में मिलेंगे चार कलर के ऑप्शन, इस सप्ताह होगा लॉन्च 
  5. स्पीकर है या शोपीस? Samsung ने भारत में लॉन्च किए यूनिक डिजाइन वाले Wi-Fi Speakers
  6. iQOO Z11 Lite होगा ₹20,000 के बजट में लॉन्च, मिलेंगे गजब AI फीचर्स
  7. Google Pixel 11 में मिलेगा Pixel Glow का नया फीचर, अगले महीने लॉन्च 
  8. बना डाला कागज और गोंद से दुनिया का सबसे बड़ा हवाई जहाज, सफल उड़ान से बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स
  9. Belkin लाई 10000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग वाला पावरबैंक, रात में छूने पर चमकती है लाइट!
  10. OxygenOS को अलविदा! OnePlus यूजर्स को मिलेगा Oppo का ColorOS 17
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.