Redmi Note 14 सीरीज बेहतर बैटरी लाइफ और मजबूती के साथ जल्द होगी लॉन्च!

Redmi ब्रांड के जनरल मैनेजर थॉमस वांग ने वीबो पर एक पोस्ट में बताया कि अपकमिंग Redmi Note सीरीज के फोन पिछले मॉडल की तुलना में बड़े अपग्रेड लाएंगे।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 सितंबर 2024 15:14 IST
ख़ास बातें
  • अपकमिंग सीरीज के स्मार्टफोन में बेहतर ड्यूरेबिलिटी के साथ आएंगे
  • इनमें पानी और धूल से बचाव के लिए बेहतर IP रेटिंग मिलने का इशारा किया है
  • इस सीरीज में बेहतर बैटरी लाइफ मिलने का भी दावा किया गया है

Photo Credit: Redmi

Redmi Note 14 सीरीज को पिछले साल की Redmi Note 13 रेंज के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया जा सकता है। लाइनअप में Redmi Note 14, Redmi Note 14 Pro और Redmi Note 14 Pro+ शामिल होने की उम्मीद है। अभी तक स्मार्टफोन लाइनअप के लॉन्च को लेकर कंपनी ने किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है, लेकिन कंपनी ने पहली बार सीरीज को टीज किया है। अपकमिंग सीरीज के स्मार्टफोन में बेहतर ड्यूरेबिलिटी, पानी और धूल से बचाव के लिए IP रेटिंग और बेहतर बैटरी लाइफ मिलने का इशारा दिया गया है।

Redmi ब्रांड के जनरल मैनेजर थॉमस वांग ने वीबो पर एक पोस्ट में बताया कि अपकमिंग Redmi Note सीरीज के फोन पिछले मॉडल की तुलना में बड़े अपग्रेड लाएंगे। पोस्ट के अनुसार, अगली नोट रेंज, संभवतः रेडमी नोट 14 सीरीज में IP68 वाटर एंड डस्ट रेजिस्टेंट रेटिंग होगी। तुलना के लिए, पिछले साल के Redmi Note 13 Pro+ में IP68-रेटेड बिल्ड था, जबकि वेनिला Redmi Note 13 और Note 13 Pro IP54 रेटिंग के साथ आए थे।

एक अलग वीबो पोस्ट में, थॉमस ने दावा किया कि नई Note सीरीज के फोन में नए लॉन्च किए गए iPhone 16 सीरीज की तरह "बहुत मजबूत ड्रॉप रेजिस्टेंस और लॉन्ग बैटरी लाइफ" होगी।

Redmi Note 13 Pro में 67W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,100mAh की बैटरी है, जबकि Redmi Note 13 Pro+ में 120W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है। थॉमस के दावों के आधार पर, हम प्रो मॉडल पर बड़ी बैटरी की उम्मीद कर सकते हैं।
Advertisement

Redmi की नोट 14 सीरीज हाल ही में IMEI डेटाबेस में दिखाई दी थी, जिसमें इसके सितंबर में लॉन्च होने की ओर इशारा किया गया था। माना जा रहा है कि Redmi Note 14 Pro Snapdragon 7s Gen 3 SoC पर चलेगा। ऐसा भी कहा जा रहा है कि इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले और 50-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर से लैस ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिलेगा। इसे भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की वेबसाइट पर मॉडल नंबर 24094RAD4 के साथ भी देखा गया था।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदा होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.