Redmi Note 14 Pro+ ने तोड़े सेल के सारे रिकॉर्ड! 50MP कैमरा, 6,200mAh बैटरी, 90W चार्जिंग जैसे फीचर्स

फोन में 50MP कैमरा, 6,200mAh बैटरी, 90W चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2024 18:02 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने पहले हफ्ते की सेल्स के बारे में घोषणा के दौरान दी जानकारी
  • पहले हफ्ते की सेल साल 2024 में आए किसी भी एंड्रॉयड फोन से ज्यादा-शाओमी
  • Redmi Note 14 Pro+ में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है

Redmi Note 14 Pro सीरीज 26 सितंबर को लॉन्च हुई थी

Redmi Note 14 Pro सीरीज 26 सितंबर को लॉन्च हुई थी जिसमें कंपनी ने तीन मॉडल्स पेश किए थे। कंपनी के मुताबिक सीरीज की सेल सफल रही है और इसे Redmi Note 14 Pro+ मॉडल ने सेल रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कंपनी ने पहले हफ्ते की सेल्स के बारे में घोषणा करते  हुए यह जानकारी दी है। कंपनी का कहना है कि इसकी पहले हफ्ते की सेल्स साल 2024 में आए किसी भी एंड्रॉयड फोन से ज्यादा हैं चाहे वह किसी भी प्राइस रेंज का हो। हालांकि अपने आप में यह काफी बड़ा दावा है जिसके आंकड़ों का खुलासा कंपनी ने अभी नहीं किया है। 

Redmi Note 14 Pro+ ने सेल के नए रिकॉर्ड बना दिए हैं। शाओमी ने आंकड़ों का खुलासा किए बिना इसकी घोषणा की है। Xiaomitime के अनुसार, सीरीज की सेल्स की सफलता को देखते हुए कंपनी ने अब सेल ऑफर्स को भी आगे बढ़ाने का फैसला किया है। फोन के बारे में कहा गया है कि यह बजट में फ्लैगशिप फीचर्स ऑफर करता है जिसके कारण यह चीन में यूजर्स के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है। Redmi Note सीरीज में कम दाम में सॉलिड फीचर्स के लिए जानी जाती रही है। कंपनी ने अब फर्स्ट सेल बेनिफिट्स को एक्सटेंड करने का फैसला किया है। 
Advertisement

Note 14 Pro सीरीज के फर्स्ट सेल बेनिफिट्स अब 14 अक्टूबर तक जारी रहेंगे। इसमें यूजर को 1 साल की स्क्रीन ब्रेक वारंटी मिलती है, 1 साल के लिए बैटरी कवर वारंटी मिलती है, और 1 साल के लिए जल प्रवेश वारंटी मिलती है। इसके साथ कंपनी 5 साल तक बैटरी वारंटी दे रही है। 
 

Redmi Note 14 Pro+ specifications

Redmi Note 14 Pro+ फोन Android 14-बेस्ड HyperOS इंटरफेस पर चलता है। इसमें 6.67-इंच 1.5K (1,220x2,712 पिक्सल) रिजॉल्यूशन डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 3000nits पीक ब्राइटनेस, 2560Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट, HDR10+ और डॉल्बी विजन सपोर्ट मिलता है। यह 16GB तक रैम और 512GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट पर चलता है। हैंडसेट में दोनों तरफ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास कोटिंग है।
Advertisement

Redmi Note 14 Pro+ में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है जिसमें 50-मेगापिक्सल Light Hunter 900 सेंसर, 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस और 50-मेगापिक्सल पोर्ट्रेट टेलीफोटो शूटर है। आगे की तरफ, हैंडसेट में 20-मेगापिक्सल का ओमनीविजन OV20B सेंसर है। फोन 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,200mAh की बैटरी से लैस होकर आता है। इसके डाइमेंशन 162.53x74.67x8.66 mm और वजन 210.8 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  2. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  5. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  7. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  10. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.