Redmi Note 14 Pro में होगा Qualcomm का यह दमदार प्रोसेसर! रेंडर्स भी लीक

Redmi Note 14 Pro के रेंडर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 अगस्त 2024 17:15 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 14 Pro के रेंडर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं
  • सीरीज सितंबर में दस्तक दे सकती है
  • सभी मॉडल्स में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले देखने को मिल सकता है

Redmi Note 13 Pro में 6.67 इंच का डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

Redmi Note 14 सीरीज के लॉन्च में अभी समय है, लेकिन इसके स्पेसिफिकेशंस काफी समय से लीक होते आ रहे हैं। अब सीरीज के डिजाइन को लेकर भी लीक्स सामने आने लगे हैं। सीरीज के ही एक संभावित मॉडल Redmi Note 14 Pro का डिजाइन ऑनलाइन लीक में सामने आया है। रेंडर देखकर पता चलता है कि अबकी बार सीरीज में कंपनी डिजाइन के अंदर बड़ा बदलाव लेकर आने वाली है। आइए जानते हैं विस्तार से। 

Redmi Note 14 Pro के रेंडर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। दरअसल ये फोन के CAD रेंडर्स हैं जो टेकबॉयलर्स की ओर से लीक किए गए हैं। फोन का ब्लैक कलर वेरिएंट यहां नजर आ रहा है। Redmi Note 13 Pro में फोन के कैमरा एक डेडीकेटेड मॉड्यूल में एक तरफ मौजूद थे। लेकिन नए फोन में कैमरा सेंटर पोजीशन में ला दिए गए हैं। कंपनी ने इसके लिए आयताकार और गोलाकर डिजाइन को मिलाकर एक मॉड्यूल तैयार किया है। यानी यह मॉड्यूल न तो गोल कहा जा सकता है, और न आयताकार। 
Advertisement

रेंडर देखकर पता चलता है कि फोन में तीन कैमरा होंगे, और साथ में LED फ्लैश भी होगा। कैमरा सेंसर्स के बारे में यहां कोई जानकारी नहीं दी गई है। Redmi Note 13 सीरीज की ही लॉन्च टाइमलाइन को कंपनी यहां फॉलो कर सकती है। पुरानी सीरीज पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुई थी। संभावना है कि Redmi Note 14 सीरीज भी सितंबर में दस्तक दे सकती है। सीरीज के लॉन्च की घोषणा कंपनी सितंबर की शुरुआत में कर सकती है। 

Redmi Note 14 सीरीज के मॉडल्स की बात करें तो इसमें वनिला Note 14, Note 14 Pro, और Note 14 Pro Plus देखने को मिल सकते हैं। स्पेसिफिकेशंस के लिए अफवाह है कि सभी मॉडल्स में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले देखने को मिल सकता है जो कि एक AMOLED पैनल होगा। Redmi Note 14 Pro में Snapdragon 7s Gen 3 SoC आ सकता है जबकि Pro+ वेरिएंट MediaTek Dimensity 7350 Pro SoC के साथ पेश हो सकता है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9200+

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  3. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  4. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  8. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  10. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.