Redmi Note 14, Poco X7 Neo आए BIS सर्टिफिकेशन पर नजर, जल्द होंगे लॉन्च!

Xiaomi जल्द ही भारत में Redmi Note 14 स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। हाल ही में स्मार्टफोन एक रेगुलेटरी वेबसाइट पर नजर आया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 अगस्त 2024 10:48 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi जल्द ही भारत में Redmi Note 14 स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है।
  • Redmi Note 14 फोन BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्टेड किया गया है।
  • Redmi Note 13, Poco X6 Neo में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

Redmi Note 13 5G में 6.6 इंच की OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi जल्द ही भारत में Redmi Note 14 स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। हाल ही में स्मार्टफोन एक रेगुलेटरी वेबसाइट पर नजर आया है। Redmi Note 13 के अपग्रेड मॉडल को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्टेड किया गया है, जिसमें एक अन्य स्मार्टफोन भी शामिल है जिसके Poco X7 Neo के तौर पर लॉन्च होने की उम्मीद है। हालांकि Redmi Note 14 के स्पेसिफिकेशन का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन स्मार्टफोन को पहले चीन की 3C वेबसाइट पर लिस्टेड किया जा चुका था, जिससे जल्द लॉन्च होने का सुझाव मिलता है। आइए Redmi Note 14 और Poco X7 Neo के बारे में विस्तार से जानते हैं।

मॉडल नंबर 24094RAD4I के साथ Redmi स्मार्टफोन BIS वेबसाइट पर लिस्टेड किया गया है। हालांकि, स्मार्टफोन के नाम का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन संभावना है कि यह Redmi Note 14 के एक वर्जन के तौर पर आएगा जिसे हाल ही में चीन के 3C रेगुलेटरी पर देखा गया था, जहां इसे मॉडल नंबर 24094RAD4C के साथ लिस्ट किया गया था।

उसी BIS लिस्टिंग में मॉडल नंबर 2409FPCC4I के साथ एक पोको स्मार्टफोन का भी पता चला है जो कि कथित Redmi Note 14  के समान होगा। एक बार फिर इसमें स्मार्टफोन के नाम या स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं हुआ है। इस साल की शुरुआत में Poco X6 Neo को Redmi Note 13 के रीबैज वर्जन के तौर पर पेश किया गया था। ऐसे में अनुमान है कि BIS वेबसाइट पर लिस्ट Poco स्मार्टफोन Poco X7 Neo हो सकता है।


Redmi Note 13, Poco X6 Neo Specifications


Redmi Note 13 और Poco X6 Neo में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। ये दोनों स्मार्टफोन 6nm MediaTek Dimensity 6800 चिपसेट पर काम करते हैं, जिसके साथ 12GB तक रैम दी गई है। दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड MIUI 14 स्किन के साथ लॉन्च किए गए थे।  Redmi Note 14 और Poco X6 Neo में 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi Note 13, Poco X6 Neo के रियर में 3x इन सेंसर जूम के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। ये दोनों 33W चार्जिंग के लिए 5,000mAh की बैटरी से लैस हैं। सिक्योरिटी के लिए दोनों फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। दोनों स्मार्टफोन धूल और छींटों से बचाव के लिए IP54 रेटिंग से लैस है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9200+

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great display with slim bezels
  • Value for money
  • Main camera produces good results in daylight
  • Good battery life
  • Bad
  • Runs Android 13
  • Bloatware
  • Lowlight camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6080

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 48 कैमरा वाला iQOO 9 SE हुआ जबरदस्त सस्ता, 8 हजार से ज्यादा गिरी कीमत
  2. OnePlus Nord CE 6 सीरीज होगी 7 मई को लॉन्च, जानें डिजाइन से लेकर स्पेसिफिकेशंस तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bitcoin का प्राइस चढ़ा, ईरान के साथ डील की संभावना का असर 
  2. JBL ने लॉन्च किए नए साउंडबार, सिनेमा जैसा अनुभव अब घर पर मिलेगा, जानें खासियतें
  3. Dell XPS 14, XPS 16 लैपटॉप 32GB RAM के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus Ace 6 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग 
  5. OnePlus Nord CE 6 सीरीज होगी 7 मई को लॉन्च, जानें डिजाइन से लेकर स्पेसिफिकेशंस तक
  6. Instagram का नया Instants ऐप, Snapchat को देगा टक्कर! 24 घंटे में गायब होंगी फोटो
  7. अब वॉशिंग मशीन भी हुई स्लिम! Xiaomi का 10Kg स्मार्ट वॉशर-ड्रायर लॉन्च, जानें कीमत
  8. Facebook-Instagram पर बच्चे AI से क्या बात कर रहे हैं? अब आप रख सकेंगे नजर, Meta लाया नया फीचर
  9. Vivo X500 Pro Max होगा 200MP पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  10. Xiaomi 17T आया लॉन्च से पहले नजर, 12GB RAM के साथ Dimensity 8500 चिपसेट से होगा लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.