Redmi Note 14 5G vs Vivo Y300 5G: जानें कौन सा स्मार्टफोन है बेस्ट

Redmi Note 14 5G का कंपेरिजन Vivo Y300 5G से हो रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 दिसंबर 2024 17:15 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 14 5G में 6.67 इंच की AMOLED FHD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo Y300 5G में 6.67 इंच की फुल HD+ E4 AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Redmi Note 14 5G में 5,110mAh की बैटरी दी गई है।

Redmi Note 14 5G और Vivo Y300 5G में 6.67 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi/Vivo

Xiaomi ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 14 5G में लॉन्च किया है। इस फोन में MediaTek Dimensity 7300-Ultra चिपसेट के साथ 6.67 इंच की AMOLED FHD+ डिस्प्ले दी गई है। यह फोन 5,110mAh की बड़ी बैटरी से लैस है। इस फोन की तुलना बाजार में उपलब्ध Vivo Y300 5G से हो रही है। यहां हम आपको Redmi Note 14 5G और Vivo Y300 5G के बीच कंपेरिजन करके विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo Y300 5G, Redmi Note 14 5G Price


Redmi Note 14 5G के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है। वहीं 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन टाइटन ब्लैक, मिस्टिक व्हाइट और फैंटम पर्पल जैसे कलर्स में उपलब्ध है।
Advertisement
Vivo Y300 5G के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन फैंटम पर्पल, एमराल्ड ग्रीन और टाइटेनियम सिल्वर कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

डिस्प्ले
Redmi Note 14 5G में 6.67 इंच की AMOLED FHD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 2400 X 1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 2,100 निट्स तक है। 
Advertisement
Vivo Y300 5G में 6.67 इंच की फुल HD+ E4 AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 ×1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1800 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है।

बैटरी बैकअप
Advertisement
Redmi Note 14 5G में 5,110mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Vivo Y300 5G में 5000mAh बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 
Advertisement

ऑपरेटिंग सिस्टम
Redmi Note 14 5G स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HyperOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। 
Advertisement
Vivo Y300 5G स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड फनटच ओएस 14 पर काम करता है।

प्रोसेसर
Redmi Note 14 5G में MediaTek Dimensity 7300-Ultra चिपसेट दिया गया है। 
Vivo Y300 5G में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 4 एनएम मोबाइल प्लेटफॉर्म दिया गया है।

कैमरा सेटअप 
Redmi Note 14 5G के रियर में f/1.5 अपर्चर, OIS सपोर्ट सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी LYT-600 प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Vivo Y300 5G के रियर में f/1.79 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

डाइमेंशन
डाइमेंशन की बात करें तो Redmi Note 14 5G की लंबाई 162.4 मिमी, चौड़ाई 75.7 मिमी, मोटाई 7.99 मिमी और वजन 190 ग्राम है। 
डाइमेंशन की बात करें तो Vivo Y300 5G की लंबाई 163.17 मिमी, चौड़ाई 75.93 मिमी, मोटाई 7.79 मिमी और वजन 190 ग्राम है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस
Redmi Note 14 5G में 5जी, ड्यूल सिम, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, Glonass, Beidou, Galileo और टाइप सी पोर्ट दिया गया है।
Vivo Y300 5G में ड्यूल सिम सपोर्ट, 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल हैं।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5110 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  2. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.