Redmi Note 14 5G नए कलर Ivy Green में लॉन्च, Rs 1 हजार का मिल रहा डिस्काउंट, जानें डिटेल

यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट, 5000mAh बैटरी से लैस है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 फरवरी 2025 13:23 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 14 5G को कंपनी ने नए Ivy Green वेरिएंट में पेश कर दिया है।
  • फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,100 निट्स की पीक ब्राइटनेस है।
  • Ivy Green वेरिएंट Mi.com से खरीदा जा सकता है।

Redmi Note 14 5G में 6.67 इंच का FHD प्लस डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने अपने पॉपुलर स्मार्टफोन Redmi Note 14 5G को Ivy Green कलर वेरिएंट में उतारा है। दिसंबर में लॉन्च हुआ Redmi Note 14 5G इससे पहले Titan Black, Mystique White, और Phantom Purple कलर में आता था। लेकिन अब इसे नए कलर Ivy Green में भी खरीदा जा सकता है। फोन की खरीद पर 1 हजार रुपये का सीधा डिस्काउंट भी है। Redmi Note 14 5G में 6.67 इंच का FHD प्लस डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। इसमें 2100 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। आइए जानते हैं नए कलर वेरिएंट के बारे में सभी डिटेल्स। 
 

Redmi Note 14 5G Ivy Green variant price

Redmi Note 14 5G को कंपनी ने नए Ivy Green वेरिएंट में पेश कर दिया है। फोन का 6 जीबी रैम, 128 जीबी मॉडल 17,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसका 8 जीबी रैम, 128 जीबी मॉडल 18,999 रुपये में खरीद सकते हैं। जबकि 8 जीबी रैम, 256 जीबी मॉडल को 20,999 रुपये में खरीद सकते हैं। Ivy Green वेरिएंट Mi.com से खरीदा जा सकता है। ICICI, HDFC, J&K Bank, या SBI बैंक कार्ड के माध्यम से खरीद पर फोन 1 हजार रुपये सस्ता खरीदा जा सकता है। जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 16,999 रुपये से शुरू होती है। 
 

Redmi Note 14 5G Specifications

Redmi Note 14 5G में 6.67 इंच AMOLED FHD+ डिस्प्ले है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,100 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। यह स्मार्टफोन 5,110mAh की बैटरी से लैस है, जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। फोन में MediaTek Dimensity 7300-Ultra चिपसेट दिया गया है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Note 14 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का सोनी LYT-600 प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, ड्यूल सिम, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, Glonass, Beidou, Galileo और टाइप सी पोर्ट दिया गया है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5110 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. NEET UG Re-exam: Telegram पर बैन के बीच NEET UG का री-एग्जाम आज! 20 लाख स्टूडेंट्स के भविष्य की परीक्षा
  2. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  3. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. 48 घंटे चलने वाले ईयरफोन Ugreen HiTune S6 Pro हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. Lenovo Aurora GH15 गेमिंग हेडफोन लॉन्च हुए 1000mAh बैटरी, RGB लाइटिंग के साथ, जानें कीमत
  3. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  4. NEET UG Re-exam: Telegram पर बैन के बीच NEET UG का री-एग्जाम आज! 20 लाख स्टूडेंट्स के भविष्य की परीक्षा
  5. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  6. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  7. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  8. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  9. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  10. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.