Redmi Note 13 सीरीज में मिलेगा 200MP कैमरा! स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक

एक टिपस्टर ने शेयर किया है कि Redmi Note 13 सीरीज के एक मॉडल में हाल ही में लॉन्च किए गए Redmi K60 Ultra के समान चिपसेट होगा।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 अगस्त 2023 21:42 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 13 सीरीज के एक मॉडल में MediaTek Dimensity 9200+ SoC मिलेगा
  • यह नहीं बताया गया कि MTK का यह चिपसेट कौन से मॉडल में होगा
  • स्मार्टफोन के 200MP प्राइमरी रियर कैमरा के साथ आने की खबर है

Redmi Note 13 सीरीज की लॉन्च डेट को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है

Redmi Note 13 सीरीज के जल्द ही लॉन्च होने की उम्मीद है और यह Redmi Note 12 सीरीज की सक्सेसर होगी, जिसे पिछले साल दिसंबर में Redmi Note 12, Redmi Note 12 Pro और Redmi Note 12 Pro+ के साथ पेश किया गया था। पिछली लाइनअप की तरह, Redmi Note 13 सीरीज में भी एक बेस, एक Redmi Note 13 Pro और एक Redmi Note 13 Pro+ मॉडल होने की उम्मीद है। किसी भी आधिकारिक घोषणा से पहले ही एक टिपस्टर ने इनमें से एक मॉडल के कैमरा और प्रोसेसर का सुझाव दिया है।

टिपस्टर Kacper Skrzypek (@kacskrz) ने ट्विटर पर शेयर किया है कि Redmi Note 13 सीरीज के एक मॉडल में हाल ही में लॉन्च किए गए Redmi K60 Ultra के समान चिपसेट होगा, जो कि MediaTek Dimensity 9200+ है। हालांकि, टिपस्टर ने यह नहीं बताया कि यह कौन सा मॉडल होगा। टिप्सटर का कहना है कि अफवाह वाला यह फोन क्वाड-कैमरा यूनिट से लैस होगा, जिसमें 200-मेगापिक्सल Samsung HP3 प्राइमरी रियर सेंसर हो सकता है।
Advertisement

टिप्सटर का कहना है कि 200-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ सेटअप में 8-मेगापिक्सल Sony IMX355 अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2-मेगापिक्सल ओमनीविजन OV2B10 डेप्थ या मैक्रो लेंस मिलेगा। इसके अलावा, Redmi Note 13 सीरीज के इस मॉडल में 16-मेगापिक्सल ओमनीविजन OV16A1Q फ्रंट कैमरा सेंसर होने की भी जानकारी है।

Redmi Note 13 Pro+ में पहले 4x इन-सेंसर जूम के साथ 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर होने की जानकारी मिली थी। हाई-एंड मॉडल में 1.5K के रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ कर्व्ड-एज डिस्प्ले होने की भी खबर है। उसी लीक में कहा गया था कि अपकमिंग Redmi Note 13 सीरीज के Pro+ वेरिएंट में 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलेगी।
Advertisement

हाल ही में, एक हैंडसेट जिसे Redmi Note 13 5G कहा जा रहा है, इंटरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी (IMEI) वेबसाइट पर देखा गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.