200MP कैमरा वाले Redmi Note 13 Pro 5G को बिल्कुल नए कलर में किया गया पेश

Xiaomi के मुताबिक, Redmi Note 13 Pro 5G को एक बिल्कुल नए ऑलिव ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

200MP कैमरा वाले Redmi Note 13 Pro 5G को बिल्कुल नए कलर में किया गया पेश

Photo Credit: Xiaomi

ख़ास बातें
  • Redmi Note 13 Pro 5G को नए ऑलिव ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया
  • इसे चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा
  • फिलहाल इस कलर वेरिएंट के भारत में लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है
विज्ञापन
Redmi Note 13 Pro 5G को भारत में जनवरी 2023 में Redmi Note 13 5G और Redmi Note 13 Pro+ 5G के साथ लॉन्च किया गया था। शुरुआत में प्रो वेरिएंट तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध था और अब, फोन को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में चौथे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। कंपनी ने अभी तक नए कलर वेरिएंट के भारत लॉन्च की पुष्टि नहीं की है। Redmi Note 13 Pro 5G 120Hz रिफ्रेश रेट वाले 1.5K AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 1,800 nits तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट मिलता है। स्मार्टफोन Qualcomm के Snapdragon 7s Gen 2 SoC पर काम करता है, जिसे 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

Xiaomi के मुताबिक, Redmi Note 13 Pro 5G को एक बिल्कुल नए ऑलिव ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फिलहाल यह कलर चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध होगा। इसके भारत में आने को लेकर अभी कोई पुष्टि नहीं की गई है। ग्लोबल मार्केट में Redmi Note 13 Pro 5G ऑरोरा पर्पल, मिडनाइट ब्लैक और ओशियन टील शेड्स में भी उपलब्ध है। वहीं, भारत में स्मार्टफोन को आर्कटिक व्हाइट, कोरल पर्पल और मिडनाइट ब्लैक रंगों में पेश किया गया था।

Redmi Note 13 Pro 5G वर्तमान में भारत में 24,999 रुपये से शुरू होता है, जिसमें इसका बेस 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट आता है। इसके 8GB + 256GB और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत क्रमश: 26,999 रुपये और 28,999 रुपये है। स्मार्टफोन को इस साल जनवरी में भारत में लॉन्च किया गया था।
 

Redmi Note 13 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

Redmi Note 13 Pro 5G में 6.67 इंच की CrystalRes AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 2712 x 1220 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1800nits है। फोन में Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 5,100mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W टर्बो चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi Note 13 Pro 5G में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा शामिल है। स्मार्टफोन में IR ब्लास्टर भी मिलता है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »