200MP कैमरा के साथ लॉन्‍च होगा Redmi Note 13 4G स्‍मार्टफोन! फीचर्स हुए लीक

Redmi Note 13 और Redmi Note 13 Pro के 4G मॉडलों को लॉन्‍च किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2023 16:06 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 13 सीरीज में लॉन्‍च हो सकते हैं 4G स्‍मार्टफोन्‍स
  • Redmi Note 13 और 13 प्रो के 4जी मॉडलों को लाया जा सकता है
  • स्‍नैपड्रैगन और मीडियाटेक के प्रोसेसरों से होंगे लैस

Redmi Note 13 को क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 685 प्रोसेसर की ताकत दी जा सकती है, जबकि प्रो मॉडल में मीडियाटेक का हीलियो G99 प्रोसेसर इस्‍तेमाल हो सकता है। (सांकेतिक तस्‍वीर)

Redmi Note 13 सीरीज को चीन में लॉन्‍च किया जा चुका है। भारत में यह स्‍मार्टफोन सीरीज 4 जनवरी को दस्‍तक देने वाली है। सीरीज के सभी स्‍मार्टफोन 5G हैं। हालांकि काफी समय से इस सीरीज के 4G फोन की चर्चा भी हो रही है। ऑफ‍िशियली इस बारे में कुछ कन्‍फर्म नहीं है अब एक रिपोर्ट में Redmi Note 13 4G के स्‍पेक्‍स का खुलासा किया गया है। दावा है कि रेडमी नोट 13 के 4जी एक वेरिएंट में 200 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया जाएगा।   

Appuals की रिपोर्ट में बताया गया है कि Redmi Note 13 और Redmi Note 13 Pro के 4G मॉडलों को लॉन्‍च किया जा सकता है। स्‍पेसिफ‍िकेशंस के मामले में ये डिवाइसेज काफी हद तक इस सीरीज के 5जी मॉडलों जैसी होंगी। फर्क होगा सिर्फ प्रोसेसर का। 

रिपोर्ट के अनुसार, Redmi Note 13 और Redmi Note 13 Pro दोनों 4जी मॉडलों में 6.67 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है, जो कोर्निंग गोरिल्‍ला ग्‍लास से प्रोटेक्‍ट होगा। यह डिस्‍प्‍ले फुल एचडी प्‍लस रेजॉलूशन के साथ आएगा, जिसमें 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट होगा।

Redmi Note 13 को क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 685 प्रोसेसर की ताकत दी जा सकती है, जबकि प्रो मॉडल में मीडियाटेक का हीलियो G99 प्रोसेसर इस्‍तेमाल हो सकता है। दोनों ही फोन एंड्रॉयड 13 ओएस पर चलेंगे, जिसमें MIUI 14 की लेयर होगी। इन्‍हें 8 और 12 जीबी रैम ऑप्‍शंस में लाया जा सकता है, जिसके साथ 512 जीबी तक स्‍टोरेज होगा।  
Advertisement

दोनों फोन्‍स में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। Redmi Note 13 में 108 का मेन कैमरा हो सकता है, जबकि प्रो मॉडल में 200 एमपी का सेंसर दिया जा सकता है। इनके साथ 8 एमपी के अल्‍ट्रावाइड और 2 एमपी के डेप्‍थ और मैक्रो कैमरा होंगे। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के रूप में ये फोन डुअल सिम, वाईफाई 5, ब्‍लूटूथ 5.2, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी की खूबियों के साथ आ सकते हैं। 
Advertisement
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9200+

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  2. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  4. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  5. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  6. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  7. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  8. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  9. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  10. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.