Redmi Note 11 Pro+ फोन Redmi Note 11i Hypercharge के रूप में भारत में हो सकता है लॉन्च

Redmi Note 11 Pro+ स्मार्टफोन भारत में दिसंबर महीने में लॉन्च हो सकता है। यह फोन कथित रूप से भारत में Redmi Note 11i Hypercharge के रूप में दस्तक दे सकता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 30 नवंबर 2021 18:34 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 11 Pro+ में मौजूद है 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • Xiaomi 11T Pro क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से है लैस
  • Redmi Note 11 Pro+ में 6.67-इंच एमोलेड डिस्प्ले मौजूद है
Xiaomi कंपनी कथित रूप से भारते में 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ नया स्मार्टफोन दिसंबर महीने में लॉन्च करने वाली है। यह फोन या तो Redmi Note 10 Pro+ हो सकता है या फिर Xiaomi 11T Pro। यह फोन क्रमश: चीन और यूरोप में लॉन्च किए जा चुके हैं। आपको बता दें, हाल ही में टिप्सटर मुकुल शर्मा ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि Oppo, Vivo, OnePlus और Realme कंपनियां जल्द ही भारतीय मार्केट में 100 प्लस वॉट फास्ट चार्जिंग वाले फोन लॉन्च करने वाली हैं।

91Mobiles की रिपोर्ट में इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों का हवाला देते हुए जानकारी दी गई है कि Redmi Note 11 Pro+ स्मार्टफोन भारत में दिसंबर महीने में लॉन्च हो सकता है। यह फोन कथित रूप से भारत में Redmi Note 11i Hypercharge के रूप में दस्तक दे सकता है। हालांकि, रिपोर्ट में लॉन्च तारीख को लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह जनवरी से पहले लॉन्च होगा।

पब्लिकेशन ने Xiaomi 11T Pro फोन को भी BIS सर्टिफिकेशन साइट पर मॉडल नंबर BM58 के साथ स्पॉट किया है। इससे यह इशारा मिलाता है कि शाओमी 11टी प्रो फोन भी जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। बता दें, यह फोन भी यूरोप में 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जा चुका है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि इनमें से केवल एक फोन भारत में लॉन्च किया जाएगा या फिर दोनों ही फोन भारतीय मार्केट में पेश किए जाएंगे।
 

Redmi Note 11 Pro+ specifications

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो रेडमी नोट 11 प्रो प्लस फोन में 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो कि 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। फोन में 6.67 इंच एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 360Hz टच सैम्पलिंग रेट और होल-पंच डिज़ाइन मौजूद है। रेडमी नोट 11 प्रो प्लस फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 920 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है।

फोटोग्राफी के लिए रेडमी नोट 11 प्रो प्लस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का कैमरा dual ISO और f/1.89 के साथ स्थित है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में एनएफसी, जीपीएस, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वी5.2, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक आदि शामिल हैं। फोन IP53 रेटेड हैं और VC liquid कूलिंग सिस्टम के साथ आते हैं।
Advertisement
 

Xiaomi 11T Pro specifications

डुअल सिम (नैनो) शाओमी 11टी प्रो फोन Android 11 आधारित MIUI 12.5 पर काम करता है और इसमें 6.67-इंच का फ्लैट 10bit एमोलेड ट्रू-कलर डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आता है साथ ही इसमें AdaptiveSync सपोर्ट भी मौजूद है। इसके अलावा, यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 12 जीबी रैम मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए फोन में शाओमी 11टी के समान ही फीचर्स मौजूद है। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का है, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर और टेलीमैक्रो शूटर मौजूद है। इस फोन में भी आपको सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

स्टोरेज मौजूद है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें 5जी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वी5.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी, Infrared (IR) ब्लास्टर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। इसके अलावा, फोन डुअल स्टीरियो स्पीकर के साथ आता है, जो कि Harman Kardon द्वारा ट्यून है। साथ ही इसमें Dolby Atmos और Dolby Vision सपोर्ट मौजूद है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
Advertisement

फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ आपको 120 वॉट Xiaomi HyperCharge fast चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। इसको लेकर कहा गया है कि यह फोन को 17 मिनट में फुल चार्ज कर देता है। साथ ही फोन का डायमेंशन 164.1x76.9x8.8mm और भार 204 ग्राम है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp display with Dolby Vision support
  • Clear stereo speakers
  • Excellent performance
  • Good camera performance for stills and video
  • Useful macro camera
  • 120W charger
  • Bad
  • Ultra-wide-angle camera is not up to the mark
  • Lacks an IP Rating
  • Comes with lots of preloaded apps
  • Average low-light selfie camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 15R भारत में Snapdragon 8 Gen 5 और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. 120Hz डिस्प्ले, Dolby Atmos सपोर्ट वाला 65-इंच Kodak IconiK 4K Mini QD LED TV भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  3. SIM बदली तो WhatsApp एक्सेस हो जाएगा बंद? नए फीचर को टेस्ट कर रहा है प्लेटफॉर्म
  4. Croma पर Apple Sale: 36 हजार से सस्ता हुआ iPhone 16, Mac और Apple Watch पर साल की तगड़ी छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. 120Hz डिस्प्ले, Dolby Atmos सपोर्ट वाला 65-इंच Kodak IconiK 4K Mini QD LED TV भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  2. Rainbow Six Mobile भारत में खेलने के लिए उपलब्ध, COD: Mobile और BGMI को देगा सीधी टक्कर!
  3. OnePlus 15T में मिल सकती है 8,000mAh तक बैटरी, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. SIM बदली तो WhatsApp एक्सेस हो जाएगा बंद? नए फीचर को टेस्ट कर रहा है प्लेटफॉर्म
  5. Realme P4 Lite की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. स्वदेशी कंपनी Ai+ ने भारत में लॉन्च किए सस्ते ईयरबड्स और स्मार्टवॉच, कीमत 699 रुपये से शुरू
  7. Samsung Galaxy S26 Series में मिल सकती है 5,000mAh तक की कैपेसिटी वाली बैटरी
  8. NASA के चांद मिशन पर स्पीड ब्रेकर! लॉन्च पैड से हट सकता है Artemis II, जानें कारण
  9. iQOO 15R भारत में Snapdragon 8 Gen 5 और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. कैमरा किंग बनने की तैयारी में Oppo और Vivo, Find X9 Ultra और X300 Ultra की लॉन्च टाइमलाइन लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.