Rs 2250 सस्ता मिल रहा है 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Redmi Note 11 4G फोन!

फोन में क्‍वॉड रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और पोट्रेट लेंस मौजूद है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 3 मई 2022 12:22 IST
ख़ास बातें
  • एमेजॉन पर इस फोन के 4जीबी रैम वैरिएंट के दाम 12999 रुपये हैं
  • डिवाइस को 1250 रुपये के कूपन डिस्‍काउंट के साथ लिस्‍ट किया है
  • बैंक कार्ड इस्‍तेमाल करने पर हजार रुपये तक डिस्‍काउंट और मिल सकता है

फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी मौजूद है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

अगर आप नया स्‍मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो इन दिनों ई-कॉमर्स प्‍लेटफॉर्म्‍स पर कई डील्‍स ऑफर की जा रही हैं। इन्‍हीं में से एक डील के तहत आप Redmi Note 11 4G स्मार्टफोन को आकर्षक कीमतों पर पा सकते हैं। शाओमी ने यह फोन इस साल की शुरुआत में इंडियन मार्केट में लॉन्‍च किया था। वैसे इसके प्राइम 12999 रुपये हैं, लेकिन एमेजॉन पर मिल रहे ऑफर के बाद आप इसे 10749 रुपये में खरीद सकते हैं। इस तरह आपको यह डिवाइस 2250 रुपये तक की छूट पर मिल सकती है। आइए इस डील को विस्‍तार से समझते हैं।  

एमेजॉन इंडिया पर Redmi Note 11 4G के 4जीबी रैम और 64जीबी स्‍टोरेज वैरिएंट के दाम 12999 रुपये हैं। कंपनी ने इस डिवाइस को 1250 रुपये के कूपन डिस्‍काउंट के साथ लिस्‍ट किया है। इस डिस्‍काउंट के बाद फोन की कीमत 11750 रुपये हो जाती है। यह ऑफर हर यूजर के लिए है। लेकिन अगर आप  ICICI, Kotak या RBL बैंकों के कार्ड से खरीदारी कर रहे हैं, तो EMI ट्रांजैक्‍शंस पर एक हजार रुपये तक का अतिरिक्‍त डिस्‍काउंट पा सकते हैं। दोनों छूट को एकसाथ इस्‍तेमाल करने पर Redmi Note 11 4G स्‍मार्टफोन खरीदने के लिए आपको 10,749 रुपये ही देने होंगे। एक बात का ध्‍यान रहे कि बैंक डिस्‍काउंट 3 मई तक ही वैलिड है, इसलिए आपको जल्‍दी फैसला करना होगा। 
Advertisement

Redmi Note 11 4G को तीन कलर ऑप्‍शंस- हॉराइजन ब्‍लू, स्‍पेस ब्‍लैक और स्‍टारडस्‍ट वाइट में खरीदा जा सकता है। बात करें इस फोन के स्‍पेसिफ‍िकेशंस की, तो फोन में 6.5 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90Hz रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो दिया गया है। फोन में 180 हर्ट्ज़ टच सैम्पलिंग रेट और 1500:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो मौजूद है। इसके अलावा, रेडमी नोट 11 4जी फोन स्‍नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर से लैस है। 

फोन में क्‍वॉड रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और पोट्रेट लेंस मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 13 मेगापिक्सेल सेंसर दिया गया है। फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी मौजूद है, जिसके साथ 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन का वजन 179 ग्राम है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी88

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.