Redmi Note 10T फोन Redmi Note 10 5G के रीब्रांडेड वर्ज़न के रूप में हो सकता है लॉन्च, ये होंगे अंतर

टिप्सटर ने MIUI code का एक स्क्रीनशॉट ट्वीट किया है, जिसमें तीन फोन के नाम देखे जा सकते हैं Redmi Note 10 5G, Redmi Note 10 और Redmi Note 10T। इन तीनों ही स्मार्टफोन का कोडनेम Camellia है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 30 अप्रैल 2021 15:58 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 10T मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से हो सकता है लैस
  • Redmi Note 10 सीरीज़ भारत में पिछले महीने हुई थी लॉन्च
  • फोन में मिल सकता है साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर

Redmi Note 10 सीरीज़ भारत में मार्च में हुई थी लॉन्च

Redmi Note 10T स्मार्टफोन Redmi Note 10 5G के रीब्रांडेड वर्ज़न के रूप में लॉन्च हो सकता है, जो कि ग्लोबल मार्केट में पिछले महीने लॉन्च किया गया था। यह जानकारी टिप्सटर द्वारा दी गई है। रेडमी नोट 10 और रेडमी नोट 10 5जी फोन में 5जी कनेक्टिविटी के अलावा कुछ अन्य अंतर दिए जा सकते हैं। इन दोनों फोन में अलग रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। टिप्सटर का यह भी दावा है कि चीनी मार्केट में रेडमी नोट 10 5जी फोन को रेडमी नोट 10 मोनिकर के साथ पेश किया जा सकता है। हालांकि, यह ध्यान देना जरूरी है कि Xiaomi ने फिलहाल रेडमी नोट 10टी से संबंधित किसी प्रकार की घोषणा नहीं की है।

@xiaomiui यूज़रनेम वाले जाने-माने टिप्सटर ने MIUI code का एक स्क्रीनशॉट ट्वीट किया है, जिसमें तीन फोन के नाम देखे जा सकते हैं Redmi Note 10 5G, Redmi Note 10 और Redmi Note 10T। इन तीनों ही स्मार्टफोन का कोडनेम Camellia है और टिप्सटर का दावा है कि ग्लोबल रेडमी नोट 10 5जी फोन को अन्य अंतरराष्ट्रीय मार्केट में Redmi Note 10T के रूप में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, चीन में यह फोन रेडमी नोट 10 मोनिकर के साथ दस्तक देगा। चीनी मॉडल के पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा दिया जा सकता है न कि ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप जो कि ग्लोबल रेडमी नोट 10 5जी मॉडल में मौजूद है।
Advertisement

साथ ही भारत में रेडमी नोट 10टी स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है, क्योंकि भारत में मार्च महीने में रेडमी नोट 10 सीरीज़ पेश की जा चुकी है, इस सीरीज़ में रेडमी नोट 10, रेडमी नोट 10 प्रो और रेडमी नोट 10 प्रो मैक्स स्मार्टफोन शामिल थे वहीं अब इसके अतिरिक्त रेडमी नोट 10टी फोन को भी लॉन्च कर सकती है। हालांकि, टिप्सटर ने यह कंफर्म नहीं किया है कि किन देशों में रेडमी नोट 10टी मॉडल्स को पेश किया जाएगा, तो ऐसे में यह खबर अफवाह मात्र भी साबित हो सकती है। एक अन्य रिपोर्ट के जरिए यह जानकारी मिलती है कि रेडमी नोट 10 5जी फोन को भारत में Poco M3 Pro 5G के रूप में लाया जा सकता है।

अलग कैमरा मॉड्यूल के अलावा रेडमी नोट 10टी के बाकि स्पेसिफिकेशन रेडमी नोट 10 5जी फोन जैसे ही हो सकते हैं। जिसमें 6.5 इंच होल-पंच डिस्प्ले और मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर मौजूद होगा। इस फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा, इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी। वहीं, पोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 700

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Relatively slim and light
  • Good battery life
  • Good display and speakers
  • Decent daytime camera performance
  • Bad
  • Spammy software at launch time
  • Average overall camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 678

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent display
  • Great macro camera
  • Attractive design, IP53 rating
  • Good overall performance
  • Fast charging
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • Spammy software at launch time
  • Redmi Note 10 Pro is nearly identical and priced lower
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi Note 10, Redmi Note 10 5G, Redmi Note 10T, Redmi, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  3. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  6. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.