8GB रैम के साथ Redmi Note 10S का नया वेरिएंट जल्द होगा भारत में लॉन्च!

Redmi Note 10S स्मार्टफोन को मई महीने में भारत में लॉन्च किया गया था। हालांकि, उस वक्त इस फोन को सिंगल 6 जीबी रैम विकल्प के साथ पेश किया गया था, जिसमें कॉस्मिक पर्पल, डीप सी ब्लू, फ्रॉस्ट व्हाइट और शैड्डो ब्लैक कलर ऑप्शन आते हैं।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 2 दिसंबर 2021 13:44 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 10S में 5,000mAh बैटरी दी गई है
  • रेडमी नोट 10एस क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है
  • जल्द मिलेगा फोन में 8 जीबी रैम विकल्प
Redmi Note 10S स्मार्टफोन को मई महीने में भारत में लॉन्च किया गया था। हालांकि, उस वक्त इस फोन को सिंगल 6 जीबी रैम विकल्प के साथ पेश किया गया था, जिसमें कॉस्मिक पर्पल, डीप सी ब्लू, फ्रॉस्ट व्हाइट और शैड्डो ब्लैक कलर ऑप्शन आते हैं। वहीं, अब कंपनी इस फोन का नया रैम वेरिएंट भारत में लॉन्च करने वाली है, जिसकी जानकारी लेटेस्ट रिपोर्ट में सामने आई है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर से लैस है। इसमें क्वाड रियर कैमरा सेचअप, 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट दिया गया है।

MySmartPrice की रिपोर्ट के अनुसार, Redmi Note 10S स्मार्टफोन जल्द ही 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज विकल्प में पेश किया जाएगा। नया वेरिएंट फोन के मौजूदा 6 जीबी रैम वेरिएंट के साथ स्थित होगा, जिसे कंपनी ने मई महीने में भारत में लॉन्च किया था।

Redmi Note 10S फोन के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज की कीमत भारत में 14,999 रुपये है। जबकि फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,499 रुपये है। वहीं, जल्द ही फोन में 8 जीबी रैम मॉडल भी शामिल हो जाएगा, जिसकी कीमत 17,999 रुपये से 18,499 रुपये के बीच होगी।

फिलहाल, Xiaomi ने रेडमी नोट 10एस फोन के नए रैम विकल्प को लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है।
Advertisement
 

Redmi Note 10S specifications

डुअल-सिम (नैनो) रेडमी नोट 10एस फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित MIUI 12.5 पर चलता है और 6.43-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल)  एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जिसके साथ 1100nits की पीक ब्राइटनेस, 4,500,000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो, SGS लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन और कोर्निग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन शामिल है। रेडमी नोट 10एस फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर मिलता है, जिसके साथ Mail-G76 MC4 जीपीयू और 8 जीबी तक LPDDR4x रैम व 128 जीबी UFS 2.2 स्टोरेज मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें f/1.79 लेंस के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX582 सेंसर, f/2.2  लेंस के साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल सेंसर, f/2.4 लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल मैक्रो लेंस और f/2.4 लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में f/2.45 लेंस के साथ 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Advertisement

कनेक्टिविटी विकल्पों में 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, एनएफसी, आईआर ब्लास्टर, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। सेंसर में एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर आदि शामिल हैं। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।
Advertisement

Redmi Note 10S फोन में 5,000mAh बैटरी दी गई है, जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन 160.46x74.5x8.29mm और वज़न 178.8 ग्राम है। यह फोन वाटर और डस्ट रसिस्टेंस के लिए IP53 रेटिड है। 

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp display, stereo speakers
  • Slim and light
  • Good battery life
  • Capable processor
  • Bad
  • Spammy notifications
  • Average camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी95

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  2. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  3. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  4. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  5. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  6. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  7. OnePlus 16 May Get 200 Megapixel Primary Camera, Gaming Features
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  3. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  4. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  5. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  6. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  7. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  8. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  10. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.