5000mAh बैटरी वाला Redmi Note 10S फोन 13 मई को होगा भारत में लॉन्च, यहां से खरीदें

Redmi Note 10S में MediaTek Helio G95 SoC चिपसेट होगा और इसमें Super AMOLED डिस्पले होगी जिसको Gorilla Glass का प्रोटेक्शन दिया गया है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 10 मई 2021 11:07 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 10S में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है।
  • Redmi Note 10S के साथ ही Redmi Watch भी लॉन्च करेगी कंपनी
  • Redmi Watch में है स्क्वेयर शेप डायल और 12 दिन का बैटरी बैकअप

Redmi Note 10S में तीन कलर ऑप्शन दिए गए हैं।

Redmi Note 10S भारत में 13 मई को लॉन्च होने जा रहा है। Amazon पर अब इस फोन का लैंडिंज पेज भी लाइव हो गया है। Xiaomi ने भारत में Redmi Note 10 सीरीज को मार्च महीने में लॉन्च किया था। इसमें तीन स्मार्टफोन - Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro, और Redmi Note 10 Pro Max उतारे गए थे। Redmi Note 10S इस सीरीज का सबसे लेटेस्ट फोन है। अमेजॉन पर जो स्पेसिफिकेशन देखने में आ रही हैं उनके अनुसार यह स्मार्टफोन Redmi Note 10 का ही अपग्रेडेड वर्जन है।

मई महीने के शुरुआती दिनों में Xiaomi ने Redmi Note 10S का लॉन्च 13 मई दोपहर 12 बजे के लिए निर्धारित किया था। अब चूंकि इसकी लॉन्च डेट काफी नजदीक आ चुकी है तो इस फोन के लिए एक लैंडिंग पेज भी अमेजॉन पर लाइव हो गया है। इसमें फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन दी गई हैं।
 

Redmi Note 10S specifications

Redmi Note 10S में MediaTek Helio G95 SoC चिपसेट होगा और इसमें Super AMOLED डिस्पले होगी जिसको Gorilla Glass का प्रोटेक्शन दिया गया है। यह क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा और मेन सेंसर 64 मेगापिक्सल का होगा। फोन में 5,000mAh की बैटरी होगी जिसमें 33W का फास्ट चार्जिंग स्पोर्ट भी दिया गया है।  Redmi Note 10S में Hi-Res ऑडियो सर्टीफिकेशन के साथ में ड्यूल स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं। फोन को IP53 रेटिंग भी प्राप्त है।

इसस पहले कंपनी ने टीज किया था कि Redmi Note 10S में MIUI 12.5 स्किन होगी और इसमें तीन कलर विकल्प- ब्लू, डार्क ग्रे और व्हाइट देखने को मिलेंगे। पिछले महीने आए एक लीक में सामने आया था कि फोन में 6GB + 64GB, 6GB + 128GB, और 8GB + 128GB की स्टोरेज कन्फिग्रेशन देखने को मिल सकती है। साथ ही इसकी कीमत 12,499 अनुमानित की गई थी।

इसी फोन के साथ कंपनी Redmi Watch भी लॉन्च करने जा रही है। Redmi Watch में स्क्वेयर शेप डायल दिया गया है और 12 दिन का बैटरी बैकअप बताया जा रहा है। पिछले साल दिसम्बर माह में Redmi Watch को कुछ ग्लोबल मार्केट्स में Mi Watch Lite के रूप में लॉन्च किया गया था।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  3. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  4. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  5. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  4. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  5. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  6. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  7. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  8. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  9. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.