Redmi Note 10 में मिलेगा 5MP का सुपर-मैक्रो कैमरा, लाइव तस्वीर में लीक हुए कई और स्पेसिफिकेशन

Redmi Note 10 सीरीज़ भारत में 4 मार्च को लॉन्च होगी और इसमें तीन स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं, वो हैं Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max ।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 1 मार्च 2021 15:05 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 10 सीरीज़ 4 मार्च को होगी लॉन्च
  • रेडमी नोट 10 में दिया जा सकता है स्नैपड्रैगन 678
  • फोन में मौजूद होगा 108 मेगापिक्सल का कैमरा

Redmi Note 10 में मिल सकता है होल-पंच डिज़ाइन

Redmi Note 10 स्मार्टफोन में 6.43 इंच एमोलेड डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 678 प्रोसेसर दिया जा सकता है। टिप्सटर ने रेडमी नोट 10 की लाइव तस्वीर लीक की है, जिसमें फोन की रिटेल पैकेजिंग के साथ-साथ फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन भी देखे जा सकते हैं। रिटेल बॉक्स में फोन का डिज़ाइन देखा जा सकता है, जिसमें फोन के बाकि किनारों के मुकाबले में निचले हिस्से पर मोटा बेजल दिया गया है। Xiaomi के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि रेडमी नोट 10 सीरीज़ में 5 मेगापिक्सल का सुपर-मैक्रो लेंस और 108 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। रेडमी नोट 10 सीरीज़ भारत में 4 मार्च को लॉन्च होगी और इसमें तीन स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं, वो हैं  Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max ।

Xiaomi Leaks Ph नामक टिप्सटर ने फेसबुक पर Redmi Note 10 के रिटेल बॉक्स की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में फोन प्रोटेक्टिव लेबल के साथ देखा जा सकता है। लेबल में फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स को देखा जा सकता है, जिसमें 6.43 इंच एमोलेड DotDisplay, डुअल स्पीकर, स्नैपड्रैगन 678 प्रोसेसर, क्वाड रियर कैमरा सेटअप जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल, अल्ट्रा वाइड सेंसर और मैक्रो लेंस शामिल होगा। रेडमी नोट 10 में 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
Advertisement

Redmi India ने हाल ही में ट्वीट कर जानकारी दी थी कि रेडमी नोट 10 सीरीज़ में इस साल का सबसे बेस्ट मिड-प्रीमियम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर दिया जाएगा। खबरों की मानें, तो यह फोन स्नैपड्रैगन 678 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसे कंपनी मिड-प्रीमियम कह सकती है। इसके अलावा, पिछले महीने अन्य सामने आई रिपोर्ट के अनुसार फोन में दो कॉन्फिग्रेशन मिलेगा, जिसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलेगा। Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max फोन में 5,050 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है, तो ऐसे में Redmi Note 10 में 5,000 एमएएच की बैटरी मिल सकती है।

टिप्सटर द्वारा साझा की गई तस्वीरों में होल-पंच कटआउट स्लिम बेजल्स के साथ देखी जा सकती है, जो कि तीन किनारों पर है। हालांकि फोन ने निचले हिस्से पर मोटे बेजल्स मौजूद है। फोन में क्वाड रियर कैमरा दिया जा सकता है, जिसमें तीन छोटे सेंसर्स और एक बड़े सेंसर को देखा जा सकता है।
Advertisement

मनु कुमार जैन द्वारा सोमवार को किए ट्वीट के मुताबिक रेडमी नोट 10 सीरीज़ 5 मेगापिक्सल सुपर-मैक्रो लेंस के साथ आएगा। माना जा रहा है कि यह सेंसर तीन छोटे सेंसर्स में शामिल होगा। ट्वीट में जैन ने लिखा,  “#SuperMacro = #Telephoto built into a Macro! Allows you to go 2X closer”। इस ट्वीट के साथ कुछ अनार के दानों की तस्वीर को भी साझा किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  3. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  4. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  5. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  3. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  7. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  10. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.