Redmi K90 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च

इस स्मार्टफोन में 100 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है। इस स्मार्टफोन में डुअल-स्पीकर सिस्टम दिया जा सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 जून 2026 17:26 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया जाएगा
  • Redmi K90 Ultra में 6.59 इंच 1.5K LTPS OLED डिस्प्ले हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन को चीन में 30 जून को लॉन्च किया जाएगा

इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकता है

Photo Credit: Redmi

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जाएगा। Redmi K90 Ultra के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कंपनी ने जानकारी दी है। Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi की इस सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Redmi K90 Pro और K90 Max को लॉन्च किया गया है। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में Redmi ने बताया है कि आगामी स्मार्टफोन को चीन में 30 जून को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने Redmi K90 Ultra के लिए सिल्वर कलर के विकल्प का खुलासा किया है। Redmi K90 Ultra के रियर में बड़ा हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल है। इस स्मार्टफोन का डिजाइन Redmi K90 Max के समान है। Redmi K90 Ultra के डिजाइन में एक बदलाव कैमरा माड्यूल के नीचे एयर आउटलेट की पोजिशन है। इस स्मार्टफोन में एक्टिव कूलिंग फैन हो सकता है। 

Redmi K90 Ultra में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8 Elite होगा। कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन में थर्मल सॉल्यूशन को अपग्रेड किया गया है। इसमें गेमिंग के दौरान हीट को कम रखने के लिए एक्टिव कूलिंग सिस्टम होगा। इस स्मार्टफोन में 6.59 इंच 1.5K LTPS OLED डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। Redmi K90 Ultra की चीन में 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग हुई थी। इस स्मार्टफोन में 100 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है। इस स्मार्टफोन में डुअल-स्पीकर सिस्टम दिया जा सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकता है। 

हाल ही में Redmi K90 Max को चीन में पेश किया गया है। डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच (1,280 × 2,772 पिक्सल्स) M10 डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है। Redmi K90 Max में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 दिया गया है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/1.68 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में गेमिंग के लिए अलग D2 ग्राफिक्स चिप है। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए 6,000 sq mm सर्कुलेटिंग कूलिंग पंप और 12,000 sq mm से ज्यादा ग्रेफाइट एरिया है। इस स्मार्टफोन की 8,550 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5 W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Mobile, Processor, Camera, Demand, Market, Redmi, Display, Battery, Video, WiFi, Xiaomi, Prices

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.