Redmi K90 Pro में होगा 50MP पेर‍िस्‍कोप कैमरा, स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट 2 प्रोसेसर!

रेडमी, टेलिफोटो कैमरा की खूबियों को Redmi K90 Pro में भी लाना चाहती है। फोन में पेरिस्‍कोप टेलिफोटो कैमरा दिया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 21 जनवरी 2025 13:44 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K90 Pro को लॉन्‍च किया जा सकता है नवंबर में
  • इसमें दिया जा सकता है पेरिस्‍कोप टेलिफोटो कैमरा
  • टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन ने जुटाई जानकारी

Redmi K90 Pro में क्‍वॉलकॉम का अगला चिपसेट Snapdragon 8 Elite 2 दिए जाने की उम्‍मीद है। (सांकेतिक तस्‍वीर)

शाओमी के इंडिपेंडेंट ब्रैंड रेडमी (Redmi) ने नवंबर में चीन में Redmi K80 Pro स्‍मार्टफोन को लॉन्‍च किया था। यह कंपनी का पहला के-सीरीज स्‍मार्टफोन है, जिसमें टेलिफोटो कैमरा मिलता है। अब खबरें हैं कि रेडमी, टेलिफोटो कैमरा की खूबियों को Redmi K90 Pro में भी लाना चाहती है। फोन में पेरिस्‍कोप टेलिफोटो कैमरा दिया जा सकता है। टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन (DCS) ने इस बारे में जानकारी जुटाई है। वीबो पोस्‍ट में उन्‍होंने एक अपकमिंग स्‍मार्टफोन के बारे में बात की। हालांकि DCS ने ब्रैंड या फोन मॉडल का नाम नहीं लिया। पर उनकी बातों के आधार पर गिजमोचाइना ने अनुमान लगाया है कि फोन Redmi K90 प्रो हो सकता है। 

वीबो पोस्‍ट में DCS ने सब-सीरीज और नेक्‍स्‍ट जेन प्रो स्‍मार्टफोन की बात की है। यह Redmi K90 प्रो से जुड़ा लग रहा है। लीक में दावा है कि अपकमिंग फोन में 50 मेगापिक्‍सल का पेरिस्‍कोप टेलिफोटो कैमरा दिया जाएगा। क्‍योंकि K80 Pro का टेलिफोटो कैमरा 2.5x के ऑप्टिकल जूम और 60mm की फोकल लेंथ को सपोर्ट करता है इसलिए K90 Pro को उससे उम्‍दा बनाया जा सकता है। मुमकिन है कि वह ज्‍यादा बेहतर जूम शॉट्स कैप्‍चर कर पाए। 

Redmi K90 Pro में क्‍वॉलकॉम का अगला चिपसेट Snapdragon 8 Elite 2 दिए जाने की उम्‍मीद है। यह प्रोसेसर इस साल अक्‍टूबर में पेश किया जाएगा। इसका मतलब है कि Redmi K90 Pro का आगाज नवंबर में हो सकता है। फोन में कर्व्‍ड के बजाए फ्लैट OLED पैनल 2K रेजॉलूशन के साथ दिया जा सकता है। याद रहे कि Redmi K सीरीज सिर्फ चीनी मार्केट के लिए होती है। बाकी देशों में इसे पोको ब्रैंड के साथ लाया जाता है। 

नवंबर में लॉन्‍च हुए Redmi K80 Pro के 12GB RAM और 256GB वेरिएंट की कीमत 3,699 युआन (लगभग 43,000 रुपये) और 16GB RAM और 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4,799 युआन (लगभग 55,900 रुपये) है। Redmi K80 Pro में 6.67 इंच की TCL M9 OLED 2K फ्लैट डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3200×1440 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। Redmi K80 Pro में ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है। वह एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर काम करता है। Redmi K80 Pro के रियर में OIS सपोर्ट सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 32 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। जबकि फ्रंट में फोन 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Redmi K80 Pro में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

6550 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

3200x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  2. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.