Redmi K80, K80 Pro फोन में होगी 6,500mAh बैटरी, 120W चार्जिंग! रेडियो सर्टीफिकेशन में दिखे

K80 मॉडल ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस होकर आ सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 सितंबर 2024 18:49 IST
ख़ास बातें
  • सीरीज के फोन Redmi K80 और K80 Pro को रेडियो सर्टीफिकेशन प्राप्त हुआ है।
  • दोनों ही स्मार्टफोन OLED डिस्प्ले के साथ आ सकते हैं।
  • इनमें 2K रिजॉल्यूशन का सपोर्ट मिल सकता है।

Redmi K70 Pro में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi की सब-ब्रांड नई Redmi K80 सीरीज पर काम कर रही है। कंपनी जल्द ही सीरीज को घरेलू मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी में है। खबर है कि नवंबर में यह सीरीज पेश की जा सकती है। लॉन्च में अब बहुत ज्यादा समय नहीं रह गया है, उससे पहले Redmi K80 और K80 Pro को रेडियो सर्टीफिकेशन प्राप्त हुआ है। दोनों ही स्मार्टफोन OLED डिस्प्ले के साथ आ सकते हैं जिसमें 2K रिजॉल्यूशन का सपोर्ट होगा। आइए जानते हैं इन दोनों स्मार्टफोन्स से जुड़ी अभी तक मिली सारी जानकारी। 

Xiaomi के दो नए फोन मॉडल नम्बर 24122RKC7C और 24117RK2CC के साथ चीन के रेडियो सर्टीफिकेशन प्लेटफॉर्म पर नजर आए (via) हैं। इससे पहले इन्हें IMEI डेटाबेस में देखा गया था और कहा जा रहा है कि ये दोनों फोन क्रमश: Redmi K80 और K80 Pro हैं। हालिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि दोनों फोन में क्रमश: Snapdragon 8 Gen 3 और Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट देखने को मिलेगा। 

दोनों ही स्मार्टफोन OLED डिस्प्ले के साथ आ सकते हैं जिसमें 2K रिजॉल्यूशन का सपोर्ट होगा। डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है। K80 सीरीज में कंपनी बड़ी बैटरी दे सकती है जो कि 6,500mAh तक हो सकती है। इसके साथ में 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। K80 Pro में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर होने की भी अफवाह है। 

K80 मॉडल इस मामले में ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस होकर आ सकता है। K80 Pro में रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा हो सकता है। साथ में अल्ट्रावाइड लेंस और 50 मेगापिक्सल का 3X टेलीफोटो कैमरा देखने को मिल सकता है। कंपनी ने अधिकारिक रूप से अभी इनके किसी स्पेसिफिकेशन की पुष्टि नहीं की है। आने वाले दिनों में कंपनी सीरीज के लॉन्च की घोषणा कर इन्हें टीज करना शुरू कर सकती है। Redmi K80 Pro के लिए संभावना है कि यह सिर्फ चीन में ही लॉन्च किया जाएगा।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel A100 Pro का 4GB रैम वेरिएंट लॉन्च, Free मिल रहा 1499 रुपये का नेकबैंड, जानें डिटेल
  2. Tecno Camon Slim जल्द होगा लॉन्च, 5,600mAh हो सकती है बैटरी
  3. Reliance AGM 2026 LIVE: AI डेटा सेंटर से लेकर IPO तक, जल्द होने वाले हैं बड़े ऐलान
  4. OnePlus 15s का टल सकता है लॉन्च, OnePlus 16 पर भी बड़ा अपडेट!
  5. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  7. AI फीचर्स वाले 3 Asus Chromebook मॉडल्स की भारत में एंट्री, कीमत ₹27 हजार से शुरू
  8. 48MP कैमरा वाला iPhone 17 Pro हुआ 21 हजार रुपये सस्ता, जानें कहां आई डील
  9. Samsung Galaxy M47 5G टीजर जारी, लॉन्च से पहले आया सामने, जानें सबकुछ
  10. FIFA World Cup 2026 LIVE: भारत में कहां देख सकेंगे मैच? फ्री स्ट्रीमिंग का ऑप्शन भी मिलेगा
  11. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Camon Slim जल्द होगा लॉन्च, 5,600mAh हो सकती है बैटरी
  2. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
  3. Reliance AGM 2026: AI एजेंट, AI ऐप्स से AI डेटा सेंटर तक, ये हैं रिलायंस के 10 बड़े ऐलान
  4. iPhone, MacBook जल्द हो सकते हैं महंगे, Apple CEO ने बताई वजह
  5. iQOO Z11i में मिल सकता है Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. FIFA World Cup 2026 LIVE: भारत में कहां देख सकेंगे मैच? फ्री स्ट्रीमिंग का ऑप्शन भी मिलेगा
  7. 48MP कैमरा वाला iPhone 17 Pro हुआ 21 हजार रुपये सस्ता, जानें कहां आई डील
  8. बिजली गई तो भी चलता रहेगा फ्रिज! लॉन्च हुआ 15 घंटे बैकअप देना वाला Fridge Power Bank
  9. Instagram अकाउंट से स्पैम या बॉट फॉलोअर्स कैसे करें डिलीट, जानें
  10. भारत में Telegram को लगा झटका, कोर्ट ने बैन हटाने से किया इनकार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.