Redmi K70 Ultra का लॉन्च से पहले खुलासा, IP68 रेटिंग के साथ होगा लॉन्च

Redmi K70 Ultra में 8T OLED डिस्प्ले है जो 1.5K रेजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 जून 2024 21:02 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K70 Ultra में 24GB तक LPDDR5X RAM और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज दी जाएगी।
  • Redmi K70 Ultra में 5,500mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है।
  • Redmi K70 Ultra के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।

Redmi K70 Pro में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi फिलहाल Redmi K70 Ultra पर काम कर रही है। अब तक कई रिपोर्ट्स और अफवाहों से इसके बारे में पता चला था। हाल ही में Xiaomi के एक सीनियर एग्जीक्यूटिव ने इस स्मार्टफोन ऑफिशियल स्तर पर टीज किया है। आगामी स्मार्टफोन चीन में आने की ज्यादा संभावना है। यह स्मार्टफोन पानी और धूल से बचाव वाली बॉडी के साथ आएगा। आइए Redmi K70 Ultra के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Xiaomi के वांग टेंग ने एक पोस्टर फोटो शेयर किया है, जिसमें IP68 रेटिंग के लिए सपोर्ट की पुष्टि हुई है। इसका मतलब है कि Redmi K70 Ultra पानी में अधिकतम 1.5 मीटर की गहराई तक 30 मिनट तक सुरक्षित रह सकता है। यह धूल से भी सुरक्षित है इसलिए यूजर्स को अतिरिक्त केस के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है।

सीनियर ऑफिशियल ने यह भी कहा कि यह उन यूजर्स के लिए एकदम सही है जो गर्मियों के दौरान यात्रा करना पसंद करते हैं। आपको बता दें कि Redmi K70 Ultra को इस महीने की शुरुआत में IMEI डाटाबेस पर 2407FRK8EC मॉडल नंबर के साथ देखा गया था। अभी हाल ही में एक वीबो टिपस्टर ने इस नए स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया। स्मार्टफोन कथित तौर पर MediaTek Dimensity 9300+ प्रोसेसर से लैस होगा। Redmi K70 Pro को बीते नवंबर में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिप के साथ लॉन्च किया गया था। ऐसा लगता है कि Redmi अपने फ्लैगशिप मॉडल में क्वालकॉम नहीं ला रहा है।


Redmi K70 Ultra Specifications


Redmi K70 Ultra में हाई-एंड डाइमेंशिटी चिप के साथ 24GB तक LPDDR5X RAM और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज दी गई है। इस स्मार्टफोन में 5,500mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो कि 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट कर सकती है। इस स्मार्टफोन में 8T OLED डिस्प्ले है जो 1.5K रेजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट है। इस स्मार्टफोन की डिस्प्ले मेटल मिडिल फ्रेम से घिरी हुई है, जबकि रियर में ग्लास पैनल है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मिलता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  8. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  11. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  12. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  13. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  2. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  5. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  10. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.