• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Redmi K70 Ultra का ‘बर्फीला’ अवतार! नए ‘आइस ग्‍लास’ कलर ऑप्‍शन के साथ आएगा फोन

Redmi K70 Ultra का ‘बर्फीला’ अवतार! नए ‘आइस ग्‍लास’ कलर ऑप्‍शन के साथ आएगा फोन

Redmi K70 Ultra : ‘आइस ग्‍लास’ बैक का कलर हल्‍का नीला टोन लिए हुए है और देखने में प्रभावी लगता है।

Redmi K70 Ultra का ‘बर्फीला’ अवतार! नए ‘आइस ग्‍लास’ कलर ऑप्‍शन के साथ आएगा फोन

Photo Credit: ithome

फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 9300+ (Dimensity 9300+) प्रोसेसर होगा।

ख़ास बातें
  • Redmi K70 Ultra स्‍मार्टफोन जल्‍द होगा लॉन्‍च
  • ‘आइस ग्‍लास’ कलर ऑप्‍शन दिखाया कंपनी ने
  • नया डिजाइन प्रीमियम स्‍मार्टफोन का एहसास कराएगा
विज्ञापन
Redmi K70 Ultra : शाओमी के ब्रैंड रेडमी ने कन्‍फर्म किया है कि वह Redmi K70 Ultra को इस महीने लॉन्‍च करेगी। सबसे पहले यह स्‍मार्टफोन चीन में लाया जाएगा। जिन कलर ऑप्‍शंस में यह उपलब्‍ध होगा, उनमें से एक का खुलासा हो गया है। शाओमी ने एक नए कलर ऑप्‍शन ‘आइस ग्‍लास' (Ice Glass) को अनवील किया है। नया डिजाइन प्रीमियम स्‍मार्टफोन का एहसास कराएगा। यह मेटल फ्रेम के साथ कर्व्‍ड ग्‍लास बैक का कॉम्बिनेशन होगा। ‘आइस ग्‍लास' बैक का कलर हल्‍का नीला टोन लिए हुए है और देखने में प्रभावी लगता है।  

एक रिपोर्ट के अनुसार, Redmi K70 Ultra के साथ यूजर्स को बेस्‍ट गेमिंग एक्‍सपीरियंस मिल सकता है। दावा है कि परफॉर्मेंस बेंचमार्क, फ्रेम रेट और रेजॉलूशन के लेवल पर यह बेस्‍ट गेमिंग फोन होगा।   

लीक रिपोर्ट्स पर भरोसा किया जाए तो इस फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 9300+ (Dimensity 9300+) प्रोसेसर होगा। फोन में 1.5K रेजॉलूशन वाला डिस्‍प्‍ले होगा, जो 120 हर्त्‍ज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। 

Geekbench लिस्टिंग से पता चलता है कि Redmi K70 Ultra 16GB रैम के साथ आ सकता है, जिसमें से 14.84GB यूजेबल रैम होगी। यह अनुमान लगाया गया है कि इसमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलेगा, जिसमें चार कोर 2.0 गीगाहर्ट्ज पर क्लॉक किए जाएंगे, तीन कोर 2.85 गीगाहर्ट्ज पर कैप किए जाएंगे और एक कोर में 3.4 गीगाहर्ट्ज की मैक्सिमम क्लॉक स्पीड होगी।

चिपसेट में ARMv8 64-बिट आर्किटेक्चर और रोथको मदरबोर्ड होने का दावा किया गया है। लिस्टिंग के मुताबिक, Redmi K70 Ultra मॉडल नंबर 2407FRK8EC के साथ आ सकता है। अपने गीकबेंच टेस्ट में स्मार्टफोन ने सिंगल-कोर टेस्ट में 2218 अंक और मल्टी-कोर टेस्ट में 7457 अंक हासिल किए हैं।

Redmi के जनरल मैनेजर वांग टेंग थॉमस ने हाल ही में वीबो पर एक पोस्ट के जरिए पुष्टि की थी कि अपकमिंग Redmi स्मार्टफोन पानी और धूल से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस होगा, जिसका मतलब है कि यह मैक्सिमम 1.5 मीटर की गहराई तक फ्रेश पानी में 30 मिनट तक डूबा रह सकता है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  2. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  4. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  5. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  8. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  9. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »