Redmi K60 सीरीज की कीमत भारत में 30 हजार रुपये से अधिक! लॉन्च से पहले जानें कैसे होंगे ये स्मार्टफोन

भारत में Redmi K60 सीरीज की प्राइस रेंज का हिंट दिया गया है। अपने प्रेजेंटेशन में कंपनी ने खुलासा किया कि अन्य प्रीमियम Xiaomi स्मार्टफोन्स के साथ Redmi K60 सीरीज की कीमत 30,000 रुपये से ज्यादा होगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 जनवरी 2023 13:37 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K60, Redmi K60 Pro और Redmi K60E की कीमत 30,000 से ज्यादा होगी।
  • Redmi K60 Pro में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।
  • Redmi K60E में MediaTek Dimensity 8200 SoC दिया गया है।

Photo Credit: Redmi

Xiaomi ने Redmi K60 सीरीज को कुछ हफ्ते पहले बीते साल दिसंबर में चीन में लॉन्च किया था। इस सीरीज में Redmi K60, Redmi K60 Pro और Redmi K60E शामिल हैं। अब यह लाइनअप जल्द ही भारत आने की उम्मीद है। हालांकि भारत में सटीक लॉन्च की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। Xiaomi ने भारत में सीरीज के लिए इसकी अनुमानित प्राइस रेंज को कंफर्म किया है। स्मार्टफोन की कीमत 30,000 रुपये से ज्यादा होने की उम्मीद है। चीन में लॉन्च हुए Redmi K60 में Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC और Redmi K60 Pro में  Snapdragon 8 Gen 2 SoC है, जबकि Redmi K60E में MediaTek Dimensity 8200 चिपसेट है।
 

Redmi K60 सीरीज की कीमत


Xiaomi ने Redmi Note 12 सीरीज के स्मार्टफोन्स के लॉन्च दौरान भारत में Redmi K60 सीरीज की प्राइस रेंज का हिंट दिया गया है। अपने प्रेजेंटेशन में कंपनी ने खुलासा किया कि अन्य प्रीमियम Xiaomi स्मार्टफोन्स के साथ Redmi K60 सीरीज की कीमत 30,000 रुपये से ज्यादा होगी। वहीं चीन में Redmi K60 की कीमत CNY 2,499 यानी कि करीब 30,000 रुपये, Redmi K60 Pro की कीमत CNY 3,299 करीबन 40,000 रुपये और Redmi K60E की कीमत CNY 2,199  भारतीय करेंसी में 26,000 रुपये के साथ लॉन्च किया गया है।
 

Redmi K60 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस


Redmi K60 Pro में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2K 1440x3200 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 480Hz तक टच सैंपलिंग रेट है। प्रोसेसर के लिए इसमें Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया गया है। स्टोरेज के लिए इसमें 16GB LPDDR5x RAM और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज है। कैमरा के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल तीसरा मैक्रो कैमरा है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। बैटरी की बात करें तो इसमें 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है।
Advertisement

Redmi K60 में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2K 1440x3200 पिक्सल है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Snapdragon 8+ Gen 1 SoC दिया गया है। कैमरा की बात करें तो इसमें 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल यूनिट है। बैटरी की बात करें तो इसमें 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है। Redmi K60E में MediaTek Dimensity 8200 SoC दिया गया है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

Android
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

54-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  4. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  2. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  3. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  4. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  8. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.