Redmi K30 Ultra हो सकता है पॉप-अप सेल्फी कैमरा वाला नया Redmi फोन, स्पेसिफिकेशन लीक

यह भी इशारा मिला है कि Xiaomi का आगामी Redmi K30 Ultra स्मार्टफोन पॉप-अप सेल्फी कैमरा से लैस होगा। इसके अलावा नए मॉडल में MediaTek चिपसेट हो सकता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 4 जुलाई 2020 10:28 IST
ख़ास बातें
  • नया फोन पॉप-अप सेल्फी कैमरा और क्वाड रियर कैमरा सेटअप से हो सकता है लैस
  • हाल ही में Redmi K40 को लेकर भी आ चुके हैं कुछ लीक्स
  • लीक में देखे गए आगामी रेडमी फोन में हो सकता है 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले

Redmi K30 Pro का अपग्रेड हो सकता है यह कथित Redmi K30 Ultra

Xiaomi के पोर्टफोलियो में Redmi K30 Ultra एक नया स्मार्टफोन हो सकता है। जैसा कि इसके नाम से पता चलता है, नया रेडमी फोन मौजूदा Redmi K30 और Redmi K30 Pro सीरीज़ का हिस्सा होगा और सीरीज़ के सबसे प्रीमियम डिवाइस के रूप में पेश किया जा सकता है। रेडमी के30 अल्ट्रा का उल्लेख MIUI 12 बिल्ड में कोड नेम "cezanne" के साथ किया गया है। हालांकि, Xiaomi ने नए Redmi फोन के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।  हालांकि हाल की कुछ रिपोर्टों ने Redmi K40 को Redmi K30 के अपग्रेड के रूप में लॉन्च होने की ओर इशारा जरूर किया था।

XDA Developers की रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में kacskrz यूज़रनेम से एक XDA मेंबर ने MIUI 12 बिल्ड में Redmi K30 Ultra के बारे में कुछ संकेत देखे हैं। फोन कोडनेम "cezanne" के साथ दिखाई दिया है। एमआईयूआई 12 बिल्ड के भीतर एक अन्य कोड स्निपेट नए रेडमी फोन का सुझाव देता है, जो 64-मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर वाले क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा।

यह भी इशारा मिला है कि Xiaomi का आगामी Redmi K30 Ultra स्मार्टफोन पॉप-अप सेल्फी कैमरा से लैस होगा। इसके अलावा नए मॉडल में MediaTek चिपसेट हो सकता है। यह बताना महत्वपूर्ण है कि कंपनी ने अब तक अपनी Redmi K-Series के सभी फोन में क्वालकॉम चिपसेट्स का उपयोग किया है।

यदि हम दी गई जानकारी पर विश्वास करें, तो रेडमी के30 अल्ट्रा मौजूदा रेडमी के30 प्रो जैसा ही प्रतीत होता है, जिसे Xiaomi ने मार्च में चीन में लॉन्च किया था। हालांकि, निष्चित तौर पर इनमें कुछ अंतर ज़रूर होंगे।

अफवाहों में Redmi K30 Ultra के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं है। हालांकि, यह Redmi K40 के बारे में कुछ जानकारी रखता है जो नए उभरे मॉडल के साथ जुड़ा हो सकता है। उदाहरण के लिए, रेडमी के40 को हाल ही में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1000+ चिपसेट होने की सूचना मिली थी। फोन में 120Hz डिस्प्ले होने की भी अफवाह है, जिसे नए रिपोर्ट किए गए Redmi मॉडल पर प्रदर्शित किया जा सकता है।
Advertisement

क्योंकि Xiaomi ने अभी तक न तो रेडमी के30 अल्ट्रा और न ही रेडमी के40 के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी दी है, इसलिए इन जानकारियों को केवल लीक मात्र समझना सही होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi K30 Ultra, Redmi K30 Ultra specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola लेटेस्ट फोन Edge 70 Max में होगी 7100mAh बैटरी, 7000 निट्स वाली डिस्प्ले! 15 जुलाई को है लॉन्च
  2. पाकिस्तान में क्रिप्टोकरेंसी के खिलाफ जारी हुआ फतवा, इस्लामिक कानून के तहत अवैध करार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने लॉन्च किया 2 डिस्प्ले वाला फोन! 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, जानें सबकुछ
  2. मोबाइल नेटवर्क गया तो इस देश में ट्रेनें हो गईं ठप! भारत में भी हो सकता है? जानें
  3. 5000mAh बैटरी वाला Xiaomi फोन 21 हजार सस्ता खरीदें! Flipkart पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy S27 Pro के फीचर्स में हो सकती है कटौती! प्रोसेसर, कैमरा को लेकर अपडेट
  5. पाकिस्तान में क्रिप्टोकरेंसी के खिलाफ जारी हुआ फतवा, इस्लामिक कानून के तहत अवैध करार
  6. Motorola लेटेस्ट फोन Edge 70 Max में होगी 7100mAh बैटरी, 7000 निट्स वाली डिस्प्ले! 15 जुलाई को है लॉन्च
  7. भारत में इस कारण 50% से ज्यादा यूजर्स जल्दी बदल लेते हैं अपना स्मार्टफोन!
  8. Samsung Galaxy Tab S12+ की पहली झलक, फ्रंट डिजाइन आया नजर
  9. OTT Releases This Week: इक्का, पति-पत्नी और वो दो, बाल्टी जैसी फिल्में इस हफ्ते OTT पर, देखें यहां
  10. Redmi Note 17 लॉन्च होने जा रहा सबसे बड़े 7 इंच डिस्प्ले, 8000mAh के बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.