Redmi K30 में होगा डुअल होल-पंच डिस्प्ले

Redmi K30 के बारे में अहम जानकारी मिली है। पहले पोस्टर में फोन का एक हिस्सा नज़र आ रहा है जिससे डुअल फ्रंट कैमरे की पुष्टि होती है। फ्रंट कैमरे के लिए डिस्प्ले में दिए गए छेद स्मार्टफोन के दायें किनारे पर होंगे।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2019 18:50 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K30 में NSA + SA डुअल मोड 5जी के लिए सपोर्ट होगा
  • रेडमी के20 का अपग्रेड होगा रेडमी के30
  • होल-पंच डिस्प्ले के साथ आने वाला यह पहला रेडमी फोन होगा
Redmi K30 इन दिनों सूर्खियों में है। रेडमी के20 और रेडमी के20 प्रो की सफलता के बाद Xiaomi ने नई रेडमी के30 सीरीज़ लाने की तैयारी कर ली है। लेटेस्ट टीज़र्स से पता चला है कि रेडमी के30 में दो सेल्फी कैमरे होंगे। यह फोन होल पंच डिस्प्ले के साथ आएगा और इसमें सेल्फी कैमरे के लिए दायें किनारे पर स्क्रीन में दो छेद होंगे। पहले ही बताया जा चुका है कि रेडमी के30 लॉन्च के वक्त 5जी सपोर्ट के साथ आएगा। अब इस फोन की कनेक्टिविटी को लेकर भी नई जानकारियां सामने आई हैं।

Redmi के जनरल मैनेजर लू विबिंग ने वीबो पर दो टीज़र पोस्टर साझा किए हैं जिनसे रेडमी के30 के बारे में अहम जानकारी मिली है। पहले पोस्टर में फोन का एक हिस्सा नज़र आ रहा है जिससे डुअल फ्रंट कैमरे की पुष्टि होती है। फ्रंट कैमरे के लिए डिस्प्ले में दिए गए छेद स्मार्टफोन के दायें किनारे पर होंगे। यह इस किस्म के डिस्प्ले के साथ आने वाला पहला रेडमी फोन होगा। इसके अलावा दूसरे टीज़र पोस्टर से पता चला है कि फोन में 5जी सपोर्ट होगा।
Advertisement

शाओमी के सीईओ ली जून ने बीते महीने जानकारी दी थी कि Redmi K30 में NSA + SA डुअल मोड 5जी के लिए सपोर्ट होगा। क्वालकॉम अगले साल मिड-रेंज सेगमेंट के प्रोसेसर में 5जी सपोर्ट ला देगी। 2020 तक क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 सीरीज़, स्नैपड्रैगन 7 सीरीज़ और स्नैपड्रैगन 6 सीरीज़ के पांचवें जेनरेशन वाले चिपसेट बाजार में आ जाएंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि Xiaomi इनमें से एक सीरीज़ के चिपसेट को रेडमी के30 का हिस्सा बनाएगी। संभवतः यह प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 7 सीरीज़ का होगा।

रेडमी के30 के दो वेरिएंट लाए जाने की उम्मीद है। इनमें से एक 4जी को सपोर्ट करेगा और दूसरा 5जी को।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.