Redmi K30 और Redmi K30 5G लॉन्च, दो सेल्फी कैमरे और 64 मेगापिक्सल सेंसर्स से हैं लैस

Redmi K30 चार रियर कैमरों से लैस है। कैमरा मॉड्यूल वर्टिकल पोजीशन में है। लेकिन कैमरा सेटअप के किनारे पर सर्कुलर आकार में रिंग है। पिछले हिस्से पर 64 मेगापिक्सल का Sony IMX686 सेंसर है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2019 14:59 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी के30 5जी में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है
  • Redmi K30 4G, Redmi K30 5G हैंडसेट MIUI 11 पर चलेंगे
  • 20 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेल्फी कैमरा है दोनों रेडमी फोन में

Redmi K30 भारत में भी होगा लॉन्च

Redmi K30 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। Xiaomi के इस फोन के 4जी और 5जी वेरिएंट को मार्केट में उतारा गया है। यह होल-पंच डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें दो सेल्फी कैमरे मौज़ूद हैं। पिछले हिस्से पर क्वाड कैमरा सेटअप है जो वर्टिकल पोजीशन में है। रियर कैमरा सेटअप में 64 मेगापिक्सल का  Sony IMX686 सेंसर है। रेडमी के30 इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। रेडमी के30 के अन्य खासियतों की बात करें तो यह 4,500 एमएएच बैटरी, 20 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेल्फी कैमरे और एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 के साथ आता है।
 

Redmi K30, Redmi K30 5G price, availability

रेडमी के30 5जी की कीमत 1,999 चीनी युआन (करीब 20,100 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 2,299 चीनी युआन (करीब 23,100 रुपये) है। फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के दाम क्रमशः 2,599 चीनी युआन (करीब 26,100 रुपये) और 2,899 चीनी युआन (करीब 29,100 रुपये) हैं। रेडमी के30 5जी स्मार्टफोन डीप सी लाइट, टाइम मोनोलॉग, फ्लावर शैडो, पर्पल जेड फैंटसी कलर में मिलेगा।

दूसरी तरफ, Redmi K30 4G वेरिएंट का दाम 1,599 चीनी युआन (करीब 16,100 रुपये) से शुरू होता है। यह दाम 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1,699 चीनी युआन (करीब 17,100 रुपये) में बेचा जाएगा। फोन के दो और वेरिएंट हैं- 1,899 चीनी युआन (करीब 19,100 रुपये) में 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 2,199 चीनी युआन (करीब 22,100 रुपये) में 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेंगे। 4जी वेरिएंट को डीप सी लाइट, फ्लावर शैडो, पर्पल जेड फैंटसी रंग में बेचा जाएगा।
 

Redmi K30 4G, Redmi K30 5G specifications, features

रेडमी के30 डुअल-सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलेगा। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) होल-पंच डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और यह 91 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो से लैस है। फोन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है और यह 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट से लैस है। स्मार्टफोन के 5जी वेरिएंट में स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और 4जी वेरिएंट स्नैपड्रैगन 735जी प्रोसेसर के साथ आता है। इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प हैं- 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी। दोनों ही फोन में 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी है।

Redmi K30 चार रियर कैमरों से लैस है। कैमरा मॉड्यूल वर्टिकल पोजीशन में है। लेकिन कैमरा सेटअप के किनारे पर सर्कुलर आकार में रिंग है। पिछले हिस्से पर 64 मेगापिक्सल का Sony IMX686 सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 1.89 है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 120 डिग्री वाइड एंगल वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। फोन मे मीमोजी, सुपर नाइट सीन मोड, रॉ फॉर्मेट सपोर्ट और अन्य एआई फीचर्स हैं। 4जी वेरिएंट में 5 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरे की जगह 2 मेगापिक्सल का सेंसर है।

Redmi K30 और Redmi K30 5G डुअल सेल्फी कैमरे के साथ आते हैं। इन्हें डिस्प्ले के दायें किनारे पर टॉप पर जगह मिली है। यहां 20 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है।
Advertisement

रेडमी के30 5जी में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। बैटरी 4,500 एमएएच की है और यह 30 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। जबकि 4जी वेरिएंट में 27 वॉट फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट है। कनेक्टिविटी फीचर्स में एनएफसी, 5जी जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। फोन हाइ-रेज ऑडियो को सपोर्ट करता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  2. भारतीय मार्केट में Google ला रहा है बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर, लॉन्च से पहले Amazon पर हुआ लिस्ट
  3. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
  2. Samsung Galaxy Unpacked 2026: ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव, ये फोन होंगे लॉन्च
  3. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
  4. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  5. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  6. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  7. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  8. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  9. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  10. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.