Redmi K30 और Redmi K30 Pro के लॉन्च को लेकर सामने आई यह जानकारी

Redmi K30, Redmi K30 Pro: रेडमी के30 और रेडमी के30 प्रो से संबंधित जानकारियां अब सामने आने लगी हैं। जानें Xiaomi के आगामी हैंडसेट के बारे में।

Redmi K30 और Redmi K30 Pro के लॉन्च को लेकर सामने आई यह जानकारी

Redmi K30, Redmi K30 Pro: रेडमी के30 और रेडमी के30 प्रो के लॉन्च को लेकर सामने आई यह जानकारी

ख़ास बातें
  • 5G सपोर्ट के साथ आ सकते हैं Redmi K30 और Redmi K30 Pro
  • Redmi K20 का अपग्रेड होगा रेडमी के30
  • होल-पंच डिस्प्ले के साथ आने वाला यह पहला रेडमी फोन होगा
विज्ञापन
Redmi K30, Redmi K30 Pro: रेडमी के30 को इस साल लॉन्च किया जा सकता है। इस साल लॉन्च हुए Redmi K20 का अपग्रेड वर्जन होगा Redmi K30। रेडमी के30 के अलावा Xiaomi अगले साल रेडमी के30 प्रो को भी लॉन्च कर सकती है। इस बात की पुष्टि पहले ही हो चुकी है Redmi K30 स्मार्टफोन 5G सपोर्ट के साथ आएगा। रेडमी के20 पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ उतारा गया था तो वहीं रेडमी के30 होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ आ सकता है।  

टिप्स्टर सुधांशु अंभोरे ने दावा किया है कि Redmi K30 को इस साल लॉन्च किया जाएगा वहीं, Redmi K30 Pro अगले साल उतारा जाएगा। हालांकि, अभी सटीक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया गया है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि नए Redmi फोन को सबसे पहले चीन में उतारा जाएगा या फिर भारत में।

रेडमी जनरल मैनेजर लू वीबिंग ने अगस्त में इस बात का खुलासा किया था कि आगामी रेडमी के30 स्मार्टफोन 5G सपोर्ट के साथ आएगा। पिछले महीने Redmi के जनरल मैनेजर लू विबिंग ने वीबो पर दो टीज़र पोस्टर भी साझा किए थे जिनसे रेडमी के30 के बारे में अहम जानकारी मिली थी। पहले पोस्टर में फोन का एक हिस्सा नज़र आ रहा है जिससे डुअल फ्रंट कैमरे की पुष्टि होती है। इसके अलावा दूसरे टीज़र पोस्टर से पता चला है कि फोन में 5जी सपोर्ट होगा।

सितंबर में IFA 2019 के दौरान क्वालकॉम ने घोषणा की थी कि कंपनी अगले साल मिड-रेंज स्मार्टफोन के लिए 5G चिप लाएगी। ऐसे में यह इस बात का संकेत दे रहा है कि शाओमी (Xiaomi) मीडियाटेक द्वारा बनाए 5जी सपोर्ट वाले चिप के साथ Redmi K30 को लॉन्च कर सकती है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Redmi, Xiaomi, Redmi K30, Redmi K30 Pro
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel Watch 5 हुई भारत में लॉन्च, Health Guardian फीचर्स, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Google Pixel 11 Pro, Pro XL भारत में लॉन्च हुए 16GB तक रैम, 50MP तीन कैमरा के साथ, जानें कीमत
  3. Google का सबसे महंगा फोल्डेबल फोन Pixel 11 Pro Fold भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  4. 200 मेगापिक्सल के गिंबल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Honor Robot Phone, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. Google Pixel 11 लॉन्च हुआ 4 रंगों में, 12GB रैम, 4,985mAh बैटरी, जानें भारत में कीमत
  6. 21 हजार सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! एमआरपी पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  7. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Oppo Pad 5 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. ऑनलाइन मीटिंग करते हैं तो सावधान! इस ऐप में मिली खतरनाक खामी, हैकर्स कर सकते हैं सिस्टम एक्सेस
  10. iQOO Z11 के लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 7,050mAh बैटरी वाले फोन की इतनी होगी कीमत!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »