Redmi K20 Pro, Redmi Note 7 Pro और Poco F1 पर मिलने वाली छूट का खुलासा

Redmi K20 पर 2,000 रुपये की छूट दी जाएगी। Redmi K20 Pro के 6 जीबी + 128 जीबी मॉडल को 24,999 रुपये में बेचा जाएगा, 3,000 रुपये की छूट के साथ।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 26 सितंबर 2019 13:40 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 7 Pro की कीमत 11,999 रुपये से शुरू होगी
  • Redmi Note 7S की कीमत में भी 2,000 रुपये की कटौती की गई है
  • Redmi Go की कीमत में 300 रुपये की कटौती की जाएगी

Diwali with Mi Sale का आगाज 28 सितंबर से होगा

Diwali with Mi Sale का ऐलान करने के बाद शाओमी इस सेल में सभी स्मार्टफोन पर मिलने वाली छूट और ऑफर्स का खुलासा कर दिया है। इस सेल में रेडमी के20, रेडमी के20 प्रो, रेडमी नोट 7 प्रो, पोको एफ1, रेडमी 7ए, रेडमी वाई3 और रेडमी गो को सस्ते में खरीदा जा सकेगा। कंपनी ने यह भी बताया है कि चुनिंदा मी टीवी भी सस्ते में बिकेंगे। शाओमी ने इस सेल के लिए एचडीएफसी बैंक के साथ साझेदारी की है। खरीदारी करते वक्त इस बैंक के कार्ड के साथ 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
 

Diwali With Mi Sale: Mobile Deals

Redmi K20 पर 2,000 रुपये की छूट दी जाएगी। इसके 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 19,999 रुपये में लिस्ट किया जा चुका है। रेडमी के20 प्रो के 6 जीबी + 128 जीबी मॉडल को 24,999 रुपये में बेचा जाएगा, 3,000 रुपये की छूट के साथ।
Advertisement

Poco F1 के 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी वेरिएंट क्रमशः 14,999 रुपये, 15,999 रुपये और 18,999 रुपये में बिकेंगे। याद रहे कि पोको एफ1 के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 18,990 रुपये और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल को 22,999 रुपये में बेचा जाता है। यानी इस फोन पर कटौती 4,000 रुपये तक की है। इसके अलावा 128 जीबी मॉडल पर अमेज़न पे के साथ 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।

दूसरी तरफ, Redmi Note 7 Pro की कीमत 11,999 रुपये से शुरू होगी। इस दाम में 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को बेचा जाएगा। फोन का 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 13,999 रुपये और 6 जीबी रैम/ 128 जीबी वेरिएंट 14,999 रुपये में बिकेगा। यानी सेल के दौरान प्रभावी कीमत में 2,000 रुपये की छूट दी जाएगी।
Advertisement

Redmi Note 7S के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मॉडल को 8,999 रुपये, 4 जीबी रैम + 64 जीबी मॉडल को 9,999 रुपये में बेचा जाएगा। इस फोन की कीमत में भी 2,000 रुपये की कटौती की गई है। बता दें कि इस फोन के दोनों वेरिएंट क्रमशः 9,999 रुपये और 11,999 रुपये में बिकेंगे।

Redmi Go की कीमत में 300 रुपये की कटौती की जाएगी। इसे 4,299 रुपये में लिस्ट किया जाएगा। Redmi Y3 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 7,999 रुपये में बेचा जाएगा। सेल के दौरान यह फोन 2,000 रुपये सस्ते में बिकेगा। फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा।
Advertisement

सेल के दौरान Redmi 7A के 2 जीबी + 16 जीबी मॉडल की कीमत 5,999 रुपये की जगह 4,999 रुपये होगी। इस फोन के 2 जीबी + 32 जीबी मॉडल को 5,799 रुपये में बेचा जाएगा। रेडमी 7 की भी कीमत में कटौती होगी। इसका दाम 6,999 रुपये होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.