Redmi K20 Pro का यह वेरिएंट मिल रहा है 4,000 रुपये सस्ते में

Redmi India ने ऐलान किया कि Redmi K20 Pro के 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के दाम में कटौती की जा रही है। रेडमी के20 प्रो के इस वेरिएंट को अभी ग्राहक 22,999 रुपये में खरीद पाएंगे।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 26 अगस्त 2020 16:51 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी ब्रांड के इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं
  • रेडमी के20 प्रो में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी है
  • स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है Redmi K20 Pro में
Redmi K20 Pro की कीमत में अस्थाई तौर पर 4,000 रुपये की कटौती हुई है। बता दें कि Xiaomi ने अपने इस किफायती फ्लैगशिप स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के दाम में कटौती की है। फोन सस्ते दाम में 31 अगस्त तक उपलब्ध होगा। इच्छुक ग्राहक फोन को अमेज़न इंडिया, मी डॉट कॉम, फ्लिपकार्ट, सभी रिटेल आउटलेट और मी स्टोर्स से सस्ते में खरीद सकते हैं। यह पहला मौका नहीं है जब रेडमी के20 प्रो को सस्ते में बेचा जा रहा है। अप्रैल महीने में जीएसटी दरों में बदलाव के बाद कीमत बढ़ी थीं। इसके बाद कंपनी ने बीते महीने ही दाम में कुछ ऐसा ही बदलाव किया था।
 

Redmi K20 Pro price in India

Redmi India ने ऐलान किया कि Redmi K20 Pro के 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के दाम में कटौती की जा रही है। रेडमी के20 प्रो के इस वेरिएंट को अभी ग्राहक 22,999 रुपये में खरीद पाएंगे। आम तौर पर यह 26,999 रुपये में बिकता है। फोन को कार्बन ब्लैक, फ्लेम रेड, पर्ल ब्लू और ग्लेसियर ब्लू रंग में बेचा जाएगा।


Redmi K20 Pro specifications

रेडमी के20 की तरह रेडमी के20 प्रो भी एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। फोन में 6.39 इंच का एमोलेड फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) स्क्रीन है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो है। रेडमी के20 प्रो स्मार्टफोन हार्डवेयर डीसी डिमिंग सपोर्ट से लैस है। रेडमी के20 प्रो में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। साथ ही इसमें 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज है।
Advertisement

अब बात कैमरा सेटअप की। रेडमी ब्रांड के इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जो सोनी आईएमएक्स586 सेंसर से लैस है और इसका अपर्चर एफ/1.75 है। 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है, वाइड-एंगल लेंस के साथ और तीसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है।

रेडमी के20 प्रो में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी है जो 27 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। रेडमी के20 प्रो में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक भी दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस और एनएफसी सपोर्ट दिया गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent performance
  • Very good battery life
  • Versatile cameras
  • Great value for money
  • Bad
  • 4K video quality could be better
  • Slow front camera pop-up mechanism
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.