Redmi K20 के प्रोसेसर में कितना दम, कंपनी ने जारी किया टीज़र

Redmi इंडिया के ट्विटर अकाउंट से एक टीज़र जारी किया गया है जिसमें Redmi K20 में दिए स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर की परफॉर्मेंस को दर्शाया गया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 28 जून 2019 10:51 IST
ख़ास बातें
  • Redmi India ने जारी किया Redmi K20 का नया टीज़र
  • टीज़र में स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर के परफॉर्मेंस का जिक्र
  • स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर से 40 प्रतिशत तेज़ है स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर

Redmi K20 के प्रोसेसर में कितना दम, कंपनी ने जारी किया टीज़र

Xiaomi पिछले काफी समय से अपने आगामी स्मार्टफोन Redmi K20 से संबंधित टीज़र जारी करती रही है। अब हाल ही में Redmi इंडिया के ट्विटर अकाउंट से एक टीज़र जारी किया गया है जिसमें Redmi K20 में दिए स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर की परफॉर्मेंस को दर्शाया गया है। याद करा दें कि Redmi K20 को पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था। रेडमी के20 के साथ Redmi K20 Pro को भी उतारा गया था। Redmi K-सीरीज़ के दोनों ही फोन में फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है और ये ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। Redmi K20 के पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स582 प्राइमरी सेंसर दिया गया है।

आधिकारिक टीज़र Redmi K20 में दिए गए स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट के एंटूटू परफॉर्मेंस स्कोर को दर्शाया गया है। दावा किया गया है कि नया स्नैपड्रैगन चिपसेट स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर की तुलना में 40 प्रतिशत तेज़ है। याद करा दें कि Nokia 8.1 और Realme 3 Pro दोनों ही हैंडसेट स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट से लैस हैं।
Advertisement
टीज़र से पता चला है कि स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर का परफॉर्मेंस स्कोर 218,625 रहा है तो वहीं दूसरी ओर स्नैपड्रैगन 675 और स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर ने क्रमश: 180,808 और 155,215 स्कोर किया है। Xiaomi ने अभी तक इस बात को कंफर्म नहीं किया है कि आखिर Redmi K20 की लॉन्च तारीख क्या है। ट्वीट में केवल इस बात का जिक्र है कि स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर से लैस स्मार्टफोन को जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा।

Xiaomi इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने पिछले हफ्ते पुष्टि की थी कि Redmi K20 और Redmi K20 Pro को अगले महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि शाओमी अगले महीने 15 जुलाई को रेडमी के20 और रेडमी के20 प्रो को भारत में लॉन्च कर सकती है।  Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर भारतीय मार्केट में 15 जुलाई 2014 को कदम रखा था। यानी 15 जुलाई 2019 को कंपनी का पांचवां साल पूरा हो जाएगा।
Advertisement
 

Redmi K20 की भारत में कीमत (उम्मीद)

भारतीय मार्केट में रेडमी के20 की कीमत से पर्दा उठना अभी बाकी है, लेकिन उम्मीद है कि इसकी कीमत पिछले महीने चीन में लॉन्च हुई कीमत से मिलती जुलती हो सकती है।

Redmi K20 की शुरुआती कीमत 1,999 चीनी युआन (लगभग 20,200 रुपये) है, इस दाम में 6 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाएगा। फोन के 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 2,099 चीनी युआन (लगभग 21,200 रुपये) होगी। वहीं, इसके 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,599 चीनी युआन (लगभग 26,200 रुपये) है।
Advertisement
 

Redmi K20 के स्पेसिफिकेशन

रेडमी के20 में 6.39 इंच का एमोलेड फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) स्क्रीन है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5: 9 आस्पेक्ट रेशियो है। Redmi K20 इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। Redmi K20 में स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। साथ ही इसमें 8 जीबी तक रैम है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 256 जीबी तक स्टोरेज है।

अब बात कैमरा सेटअप की। Redmi ब्रांड के इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जो सोनी आईएमएक्स582 सेंसर से लैस है, 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है, वाइड-एंगल लेंस के साथ और तीसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Advertisement

Redmi K20 में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। रेडमी के20 में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Smooth, lag-free performance
  • Appealing design
  • Great battery life
  • Bad
  • Underwhelming low-light camera performance
  • Quite slippery
  • No expandable storage
  • Slow front camera pop-up mechanism
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  2. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  3. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  4. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  5. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  6. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  7. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  8. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  9. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  10. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.