Redmi K20 और Redmi K20 Pro की सेल का नया ठिकाना होगा अमेज़न इंडिया

Xiaomi ने ट्विटर पर अपने Redmi K20 और Redmi K20 Pro हैंडसेट को अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध कराने का ऐलान किया। हालांकि, अमेज़न इंडिया की लिस्टिंग में खबर लिखे जाने के वक्त स्मार्टफोन की कीमत अलग थी।

Redmi K20 और Redmi K20 Pro की सेल का नया ठिकाना होगा अमेज़न इंडिया
ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ आता है Redmi K20 Pro
  • रेडमी के20 और रेडमी के20 प्रो तीन रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन हैं
  • स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम है Redmi K20 में
विज्ञापन
Redmi K20 और Redmi K20 Pro को अब अमेज़न इंडिया की वेबसाइट से खरीदना संभव होगा। रेडमी ब्रांड के दोनों ही स्मार्टफोन अब तक ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर बेचे जाते थे। लेकिन अब इन्हें Amazon India पर भी बेचा जाएगा। गौर करने वाली बात है कि अभी कुछ दिन पहले ही चीनी मार्केट में Redmi K30 और Redmi K30 5G स्मार्टफोन लॉन्च किए गए थे। बता दें कि रेडमी के20 की शुरुआती कीमत 19,999 रुपये है, जबकि रेडमी के20 प्रो को 25,999 रुपये की शुरुआती कीमत में बेचा जाता है।

Xiaomi ने ट्विटर पर अपने रेडमी के20 और रेडमी के20 प्रो हैंडसेट को अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध कराने का ऐलान किया। हालांकि, अमेज़न इंडिया की लिस्टिंग में खबर लिखे जाने के वक्त स्मार्टफोन की कीमत अलग थी। अमेज़न इंडिया पर अभी Redmi K20 और Redmi K20 Pro सिर्फ कार्बन ब्लैक रंग में उपलब्ध हैं। चौंकाने वाली बात है कि इस प्लेटफॉर्म पर रेडमी के20 के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 20,480 रुपये में बेचा जा रहा है। जबकि इसकी आधिकारिक कीमत 19,999 रुपये है। इसी तरह से रेडमी के20 प्रो के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 26,200 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। जबकि एमआरपी 25,999 रुपये है। उम्मीद है कि ई-कॉमर्स साइट पर जल्द ही आधिकारिक कीमतों को लाइव कर दिया जाएगा।

वहीं, Flipkart और Mi.com पर रेडमी के20 का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी उपलब्ध है। इसका दाम 21,999 रुपये है। वहीं, रेडमी के20 प्रो के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 28,999 रुपये में बेचा जा रहा है। दोनों ही फोन कार्बन ब्लैक, फ्लेम रेड, ग्लेसियर ब्लू और पर्ल व्हाइट रंग में भी उपलब्ध हैं।
 

Redmi K20 specifications

डुअल-सिम (नैनो) वाला रेडमी के20 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। इसमें 6.39 इंच का एमोलेड फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.9 है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए रेडमी के20 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम है।

फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 128 जीबी तक स्टोरेज है। अब बात कैमरा सेटअप की। रेडमी ब्रांड के इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जो सोनी आईएमएक्स582 सेंसर से लैस है और इसका अपर्चर एफ/1.75 है। 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है, वाइड-एंगल लेंस के साथ और तीसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है।
 

Redmi K20 Pro specifications

रेडमी के20 की तरह रेडमी के20 प्रो भी एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। फोन में 6.39 इंच का एमोलेड फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) स्क्रीन है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो है। रेडमी के20 प्रो स्मार्टफोन हार्डवेयर डीसी डिमिंग सपोर्ट से लैस है। रेडमी के20 प्रो में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। साथ ही इसमें 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज है।

अब बात कैमरा सेटअप की। रेडमी ब्रांड के इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जो सोनी आईएमएक्स586 सेंसर से लैस है और इसका अपर्चर एफ/1.75 है। 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है, वाइड-एंगल लेंस के साथ और तीसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है।

रेडमी के20 प्रो में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी है जो 27 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। रेडमी के20 प्रो में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक भी दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस और एनएफसी सपोर्ट दिया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  2. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  3. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  4. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  5. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  7. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  8. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  9. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  10. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »