Redmi K20 Pro हुआ पहले से सस्ता, अब बिकेगा इतनी कीमत में

Xiaomi Redmi K20 Pro को फ्लिपकार्ट, अमेज़न, Mi.com, मी होम स्टोर्स और शाओमी के आधिकारिक ऑफलाइन साझेदारी वाले स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकता है। रेडमी के20 प्रो के दो वेरिएंट हैं और कंपनी ने दोनों की कीमत को कम किया है।

Redmi K20 Pro हुआ पहले से सस्ता, अब बिकेगा इतनी कीमत में

Xiaomi Redmi K20 Pro के साथ कंपनी ने Mi A3 की कीमत में भी कटौती की है

ख़ास बातें
  • Redmi K20 Pro के 6 जीबी और 8 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत कम हुई है
  • स्मार्टफोन ऑनलाइन और आधिकारिक ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स में बेचा जाता है
  • रेडमी के20 प्रो के साथ मी ए3 की कीमत में भी कटौती हुई है
विज्ञापन
Xiaomi ने भारत में Redmi K20 Pro स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की है। हालांकि इसकी नई कीमत पूरी तरह से नई नहीं है। शाओमी पिछले कुछ समय से अपनी मी सुपर सेल और अन्य सेल में इस फोन को इस घटी हुई कीमत में ही बेचते आ रहा है। आज यह शाओमी का दूसरा फोन है, जिसकी कीमत में स्थाई कटौती की गई है। इससे पहले आज कंपनी ने पिछले साल अगस्त में लॉन्च हुए Mi A3 की कीमत में भी 1,000 रुपये की कटौती की है, जिसके बाद फोन को 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। 
 

Redmi K20 Pro price in India

शाओमी इंडिया के हैड मनु कुमार जैन ने ट्विटर के जरिए इस कटौती की जानकारी दी है। कटौती के बाद अब रेडमी के20 प्रो को 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। यह कीमत इसके 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है। रेडमी के20 प्रो के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 27,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। 

इससे पहले Redmi K20 Pro फोन का 6 जीबी रैम वेरिएंट 25,999 रुपये और 8 जीबी रैम वेरिएंट 28,999 रुपये में बिकता आया है। शाओमी इस फोन को फ्लिपकार्ट, अमेज़न, Mi.com, मी होम स्टोर्स और शाओमी के आधिकारिक ऑफलाइन साझेदारी वाले स्टोर्स पर बेचता है। इस फोन को ग्राहक कार्बन ब्लैक, फ्लेम ब्लू, ग्लेशियर ब्लू और पर्ल व्हाइट रंग के विकल्पों में खरीद सकते हैं।

(पढ़े: Xiaomi Mi A3 की कीमत में हुई कटौती, जानें नया दाम)

Redmi K20 Pro specifications

रेडमी के20 की तरह रेडमी के20 प्रो भी एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। फोन में 6.39 इंच का एमोलेड फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) स्क्रीन है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो है। रेडमी के20 प्रो स्मार्टफोन हार्डवेयर डीसी डिमिंग सपोर्ट से लैस है। रेडमी के20 प्रो में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। साथ ही इसमें 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज है।

अब बात कैमरा सेटअप की। रेडमी ब्रांड के इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जो सोनी आईएमएक्स586 सेंसर से लैस है और इसका अपर्चर एफ/1.75 है। 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है, वाइड-एंगल लेंस के साथ और तीसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है।

रेडमी के20 प्रो में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी है जो 27 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। रेडमी के20 प्रो में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक भी दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस और एनएफसी सपोर्ट दिया गया है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Smooth, lag-free performance
  • Appealing design
  • Great battery life
  • कमियां
  • Underwhelming low-light camera performance
  • Quite slippery
  • No expandable storage
  • Slow front camera pop-up mechanism
डिस्प्ले6.39 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  2. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  5. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  6. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  7. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »