10,000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 आज लॉन्च हो गया है।
Redmi K100 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
Photo Credit: Xiaomi
Xiaomi ने आज अपना नया मिड रेंज स्मार्टफोन Redmi K100 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन में 10,000mAh की विशाल बैटरी शामिल की है जो कि सिंगल चार्ज में लंबे समय तक चल सकती है। सबसे खास बात है कि बैटरी 100W हाइपरचार्ज फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट करती है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। आइए Redmi K100 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर अन्य खूबियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Redmi K100 के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 3499 yuan (लगभग 49,910), 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 4099 yuan (लगभग 58,470) और 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत 4499 yuan (लगभग 64,180) है। इस फोन की बिक्री चीन में 31 अक्टूबर से शुरू होगी। फिलहाल यह फोन प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।
Redmi K100 में 6.83 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2772×1280 पिक्सल, 165Hz रिफ्रेश रेट, 480Hz टच सैंपलिंग रेट और 3200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले DC डिमिंग, HDR10+ और डॉल्बी विजन का सपोर्ट करती है। इस फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट के साथ Adreno 830 GPU मिलता है। इसमें 12GB / 16GB LPDDR5X Ultra RAM और 256GB/512GB UFS 4.1 इनबिल्ट स्टोरेज है। यह फोन Xiaomi Hyper OS 4 पर चलता है।
K100 के रियर कैमरा सेटअप में f/1.68 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है। इसमें इन डिस्प्ले 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी विकल्पों में यूएसबी टाइप सी पोर्ट, 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और एनएफसी दिया गया है। यह फोन IP66+IP68+IP69+IP69K रेटिंग से लैस है, जिससे धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित होता है। इस फोन की लंबाई 162.91 मिमी, चौड़ाई 77.93 मिमी, मोटाई 8.65 मिमी और वजन 234.5 ग्राम है। इस फोन में 10000mAh की बैटरी आती है जो कि 100W हाइपरचार्ज फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी